मायके से पैसे लाने के लिए महिला को प्रताड़ना करने का मामला दर्ज

पुणे समाचार ऑनलाइन
ऑटो रिक्शा खरीदने के लिए मायके से 50 हजार रुपए लाने के लिए पति व रिश्तेदारों द्वारा विवाहिता के साथ मारपीट और भूखा रखने का मामला सामने आया है।  महिला से 6 महीने की बेटी को छीनकर महिला को जलाया गया, इस घटना में महिला 35 से 40 प्रतिशत जल गई है। पति व रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’dba627e0-ca3f-11e8-98b5-815df11bff14′]

इस मामले में उसके पति अशोक सुधाकर वाकले व उसके बाकी महिला व पुरुष रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना 26 जुलाई 2018 को न-हे में घटी। दीक्षा अशोक वाकले (20) ने शिकायत दायर करवायी है। परभणी जिले के जिंतूर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था, जिसे सिंहगड पुलिस स्टेशन में मामला ट्रांसफर किया गया है।

[amazon_link asins=’B01N58T6KA,B01KITZRBE,B07GW23M7T’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’ef1cea76-ca3f-11e8-9961-b9194db9647b’]

महिला की शिकायत अनुसार दीक्षा की शादी 31 मार्च 2017 को अशोक वाकले से हुआ था। शादी के 6 महीने के बाद पति अशोक वाकले व उसके बाकी रिश्तेदार रिक्शा के लिए मायके से 50 हजार लाने के लिए हमेशा प्रताड़ित किया करते थे। महिला को भूखा रखा जाता था। उसके बाद उसका परिवार न-हे में एक साइट पर रहने आए थे। इस दौरान उसको बेटी हुई थी। सास के वापस लौटते ही महिला को फिर से प्रताड़ित किया जाने लगा। उसकी 6 महीने की बच्ची उससे छीनकर मारपीट की गई और महिला को जला दिया था।
पॉकिटमारों का विरोध करनेवाले युवक पर ब्लेड से किया हमला

इस घटना के बाद महिला को इलाज के ससून हॉस्पिटल में भरती किया गया था। महिला 30 से 40 प्रतिशत जल चुकी है। उपचार के बाद जिंतूर जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी। यह मामला सिंहगड पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर किया गया है। मामले की अधिक जांच सिंहगड पुलिस कर रही है।