भीख मांगने के लिए चार महीने के बच्चे का अपहरण करनेवाली महिला गिरफ्तार

पुणे | समाचार ऑनलाइन
पुणे रेलवे स्टेशन से भीख मांगने के उद्देश्य से चार महीने के बच्चे का अपहरण करने के मामले में रेलवे पुलिस की स्थानिक क्राइम ब्रांच ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुणे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 में शिकायत कर्ता महिला संगीता आनंद कग के चार महीने के बेटे प्रमोद को दो अज्ञात महिला द्वारा अपहरण किया गया था।
पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिए थे, सीसीटीवी फूटेज की जांच करने के बाद आरोपी महिला की खोज पुलिस ने शुरू की। इस मामले में मनीषा महेश काले (25) को गिरफ्तार किया है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि जोगेश्वरी स्थित ब्रिज के नीचे बच्चे के साथ भीख मांगते हुए दिखाई दिए जाने की खबर पुलिस को खबरी द्वारा मिली थी। पुलिस ने जाल बिछाकर महिला को बच्चे के साथ गिरफ्तार किया।
[amazon_link asins=’B019XSHB7O’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’08a2dfa5-a6a0-11e8-b707-276d070e723e’]
शिकायकर्ता महिला का रेलवे स्टेशन में नींद में होने के फायदा उठाकर आरोपी महिला बच्चे का अपहरण करने के बाद फरार हो गई थी। यह कारवाई पुलिस अधीक्षक तुषार पाटिल, उप विभागीय पुलिस अधिकारी नंद कुमार घोरपडे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक अनिल दबडे, सहायक पुलिस निरीक्षक मंगेश जगताप, पुलिस कर्मचारी धनंजय दुगाने, सुनील कदम, श्रीकांत भोसले, आनंद कांबले, अमरदीप सालुंके, अनिल दांगट, दिनेश बोरनारे, जनार्दन गर्जे, विक्रम मधे, स्वप्निल कुंजीर, निलेश बिडकर, राजेश कोकाटे, प्रभा बनसोडे, अश्विनी येवले, मनीषा बेरड ने किया।