1200 जवानों को रक्षासूत्र बांध कर रक्षाबंधन मनाएगा पुणे 

पुणे | समाचार ऑनलाइन 

“ध्रुव फाउंडेशन” और “ध्रुव डिफेन्स मोटिवेशन सेंटर” हमारे जवान भाइयों के साथ बड़े पैमाने पर पुणे शहर में “रक्षा-बंधन” मना रहा है। 1200 महिलाएं हमारे जवान भाइयों की कलाई पर राखी बांध रही हैं ताकि उनकी बलिदानी उसका आभार व्यक्त कर सके।

ध्रुव रक्षा प्रेरणा केंद्र सुबोध सायखेडकर और रूपाली सायखेडकर द्वारा स्थापित एक संगठन है जो डिफेन्स को बच्चों के करियर के रूप में बढ़ावा देता है साथ ही बच्चों को कमांडो प्रशिक्षण भी दी जाती है, जिससे बच्चे जीवन में महत्वपूर्ण परिस्थितियों का सामना कर सके। यह एक कदम आगे बढ़ाया जा रहा है युवा पीढ़ी को मजबूत, निडर, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भर बनाने के लिए, साथ ही यहाँ महिलाओं को “आत्मरक्षा प्रशिक्षण” भी दिया जाता है।
वे “ध्रुव फाउंडेशन” नामक एक संगठन के संस्थापक सदस्य भी हैं,  जो कि बच्चों और महिला सशक्तिकरण समेत विभिन्न सामाजिक कारणों पर काम कर रहे हैं।

[amazon_link asins=’B07FQS4JK3,B07FSV992S’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’42356746-a6a9-11e8-93c3-634dc466872e’]

इस बड़े पैमाने पर उत्सव को मानाने का मकसद हमारे जवानों की सेवाओं की जागरूकता और मान्यता बनाना और उन सैनिकों के प्रति कृतज्ञता दिखाने के लिए है जो हमारे असली हीरो और रक्षक है, जिन्होंने अपने निजी और पारिवारिक जीवन को त्यागकर हमारी 24×7  निरंतर देखभाल करते हैं।
बहनों के लिए जवान भाइयों के कलाई पर रक्षासूत्र बांधना और उनके लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करना गौरव की बात होगी। इस अवसर में 1200 सैनिक और उच्च अधिकारी मौजूद होंगे।

यह नागरिकों और रक्षा बलों के बीच बातचीत और संबंधों को बढ़ाने के लिए एक विनम्र प्रयास है पिछले साल भी इस कार्यक्रम को मनाया गया था।यह नागरिकों और रक्षा बलों के बीच बातचीत और संबंधों को बढ़ाने के लिए एक विनम्र प्रयास है पिछले साल भी इस कार्यक्रम को मनाया गया था।

रक्षाबंधन का यह कार्यक्रम पुणे के तीन अलग अलग स्थानों पर होगा । इस अवसर में जो भी महिला शामिल होने के लिए इक्छुक है वो इस नंबर (9403333773) पर व्हाट्सप्प करें।

औंध रक्षक यूनिट : 9 बजे
खड़की बीईजी: 10 बजे
मिल्खा सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सबएरिया : 11 बजे