खेत में बकरी घुसने पर महिला को निर्वस्त्र कर पीटा

अहमदनगर। समाचार ऑनलाइन

श्रीगोंदा तालुका से समाज को शर्मशार कर देने वाली एक घटना सामने आयी है। जहां पर खेत में बकरी के घुस जाने पर मामूली विवाद में एक महिला को निर्वस्त्र कर उसके साथ मारपीट की। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ और अॅट्रॉसिटी के तहत अपराध दर्ज़ कर लिया गया है। लेकिन चारों आरोपी अभी तक फरार है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’dcd6d54c-c193-11e8-8f90-a9a4b14c2aa2′]
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 12 सितंबर को श्रीगोंदा तालुका के भानगांव में घटी। गांव के रहने वाले वाघस्कर परिवार और पारधी परिवार में बकरी के खेत में घुसने से मामूली विवाद शुरू हुआ। इस दौरान वाघस्कर परिवार ने एक महिला को निर्वस्त्र कर उसके साथ मारपीट की।
[amazon_link asins=’B00E4NNCZO,B00KR9NYQG’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’0b264ced-c194-11e8-8b16-effea97703b6′]
इस मामले में अहमदनगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, पारधी परिवार के साथ मारपीट करने वाले जयसिंग वाघस्कर, संतोष वाघस्कर, मनोहर वाघस्कर और कुटे इन चारों के खिलाफ छेड़छाड़ और अॅट्रॉसिटी के तहत अपराध दर्ज़ कर लिया गया है। आगे उन्होंने कहा कि, जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

बिल्डर कर्नाटकी का जमानत रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में दायर की याचिका