Advance Booking : भारत की तेल कंपनियों ने दिया ईरान को तेल का आर्डर 

सिंगापुर । समाचार ऑनलाइन – भारत की तेल कंपनियों ने कच्चे तेल की आपूर्ति के लिए ईरान को पहले ही अपना ऑर्डर दे दिया है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बता दें कि अमेरिका ने 4 नवंबर के बाद ईरान से तेल आयात करने वाले देशों पर प्रतिबंधों की धमकी दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय सहयोग संजय सुधीर ने कहा, ‘सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां नवंबर महीने के लिए ईरान को पहले ही ऑर्डर दे चुकी हैं।’

जानकारी देने के बाद सुधीर ने कहा, ‘ऐतिहासिक रूप से भारत के लिए ईरान कच्चे तेल का मुख्य आपूर्तिकर्ता रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘भारत में हम ऊर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखकर निर्णय करते हैं।’ उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के साथ लेन-देन को लेकर अमेरिका की पाबंदी से छूट को लेकर भारतीय अधिकारी वहां की सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं। भारत को कच्चे तेल की कुल आपूर्ति में 65 प्रतिशत पश्चिम एशियाई देश इराक, सऊदी अरब और ईरान से आता है। दो अन्य प्रमुख आपूर्तिकर्ता वेनेजुएला और नाइजीरिया हैं।

आपूर्ति बिंदुओं पर पाइपलाइन और टर्मिनल ढांचागत सुविधा के कारण अमेरिका से कच्चे तेल की आपूर्ति बंद है। भारत में पिछले साल अक्टूबर 2017 से करीब 3 करोड़ बैरल का आयात हुआ। भारत अपनी कुल तेल जरूरतों का 80 प्रतिशत से अधिक आयात के जरिए पूरा करता है। आईएसपीआर- दो के बारे में सुधीर ने कहा, ‘हम सार्वजनिक निजी भागीदारी मॉडल की संभावना टटोल रहे हैं।’