बेटी की शादी से पहले 5100 लोगों को खाना खिलाएंगे अंबानी 

उदयपुर : समाचार ऑनलाइन – मुकेश और नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा की शादी से पहले 5100 लोगों को भोजन कराएंगे। ईशा 12 दिसंबर को आनंद पीरामल के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। शादी से पहले की रस्में उदयपुर में होंगी और शादी मुंबई से।  इस मौके पर अंबानी परिवार नारायण सेवा संस्थान में 5100 लोगों को 7 से 10 दिसंबर तक दिन में तीन बार भोजन कराएगा। साथ ही विशेष उत्सव ‘स्वदेश बाजार’ में देश भर से चुनी हुईं 108 पारंपरिक भारतीय हस्तकला की प्रदर्शनी आयोजित करेगा।

खबरों की मानें तो अंबानी परिवार के उदयपुर के सेलिब्रेशन में  करण जौहर, प्रियंका चोपड़ा और टेलर स्विफ्ट जैसे स्टार परफॉर्म करेंगे। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ईशा अंबानी की काफी अच्छी दोस्त हैं। इससे पहले अंबानी के मुंबई वाले घर में गृह शांति की पूजा रखी गई थी।