1 अप्रैल से लागू होगी आरोग्य संजीवनी पॉलिसी, जाने ये बड़े फायदे मिलेंगे 

नई दिल्ली, 9 जनवरी –बाजार में हेल्थ के लिए उपलब्ध पॉलिसी आरोग्य संजीवनी पॉलिसी के बारे में आपको जानना बेहद जरुरी है. इसमें पॉलिसी के नाम के बाद कंपनी का नाम जुड़ा होगा। अब इंशोरेंस कंपनियों को पॉलिसी से जुड़े किसी भी डाक्यूमेंट्स में कोई और नाम जोड़ने की परमिशन नहीं होगी।  1 अप्रैल 2020 से कंपनियां नई पॉलिसी जारी करेगी।

जानते है स्टैंडर्ड हेल्थ इंशोरेंस प्रोडक्ट के बारे में खास बातें 

* आरोग्य संजीवनी में कम से कम एक लाख रुपए और अधिकतम 5 लाख रुपए के सम अश्योर्ड की  लिमिट होगी। यह एक साल के लिए है.

* हेल्थ पॉलिसी के लिए न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 65 वर्ष की उम्र निर्धारित है.  इसे अपने पति  या  पत्नी के लिए, पेरेंट्स और सास-ससुर और 3 महीने से 25 वर्ष के युवक को इसमें शामिल किया जा सकता है.
* आप मंथली, तिमाही, छमाही या सालाना किसी भी अवधि में प्रीमियम भर सकते है.

* रूम रेंट की कैपिंग सम अश्योर्ड का 2% या 5000 रूपया होगा।

* इस पॉलिसी पर कोई राइडर या टॉप अप नहीं है.

* मोतियाबिंद के मामले में एक आंख के लिए 40,000 रुपए का खर्च कवर होगा। प्लास्टिक सर्जरी भी करवा सकते है।
* अगर शर्ते मंजूर नहीं है तो बीमा लेने वाले 15 दिनों के भीतर पॉलिसी कैंसिल कर सकेंगे।
* हर क्लैम्स पर 5% का फिक्स्ड को-पे लागू होगा।
* इस हेल्थ इंशोरेंस पॉलिसी के तहत इलाज में भर्ती होने का खर्च भी कवर होता है.
* भर्ती के 30 दिन पीला, डिस्चार्ज से 60 दिनों तक कवर मिलेगा। डे-केयर, कीमो थेरेपी जैसे इलाज कवर होंगे।