पिंपरी में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पिंपरी/ समाचार ऑनलाइन
सोसाइटी परिसर में खेल रही आठ साल की बच्ची के साथ 55 साल के व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने की घटना सामने आयी है। यह घटना रविवार पिंपले सौदागर में घटी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम शिवकुमार बंडप्पा नवाखंडे (55, लोंढे वस्ती, ताथवडे) है।इस मामले में पीड़ित बच्ची की माँ ने सांगवी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज़ कराई है।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, पीड़ित लड़की सोसाइटी परिसर में दोपहर दो बजे के आसपास खेल रही थी। आरोपी ने बच्ची को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। ऐसी जानकारी पीड़ित की माँ ने पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी शिवकुमार को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को के अंतर्गत गुन्हा दर्ज कर लिया है। सांगवी पुलिस घटना की अधिक जांच कर रही है।