गणेश चतुर्थी आते ही सजावट के फूल हो गए महंगे

पुणे।  समाचार ऑनलाइन 

गेंदे के फूल 160, अस्टर 400 वही मोगरा 800 से 1 हजार रूपये  प्रति किलो

प्रीति फुलबांधे

गणेश चतुर्थी की बात हो और फूलों की बात न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। गणेशोत्सव फूलों में गेंदा, मोगरा, अड़हुल और एस्टर के फूलों का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, इस साल गणेशोत्सव पर फूलो की किंमते कुछ ज्यादा ही बढ़ गयी हैं। पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम के साथ सब्जी से लेकर फूलो के भाव भी बाजार में आसमान छू रहे है। मोगरा, अड़हुल, एस्टर के फूल से लेकर केले के पत्तों सभी के दाम बढ़ गए हैं। हरतालिका पूजन और  गणेश चतुर्थी के लिए बाजार में कई विभिन्न प्रकार के फूल आए है।
 [amazon_link asins=’B01MQYNVFZ,B01LHNLJT4′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’d4404844-b74c-11e8-8ec4-03ec02701d17′]
गेंदे के फूल की आज बाजार में किंमत 120 से 160  किलो है। एस्टर की किंमत 400 रूपये  किलो है। गुलाब की पंखुड़ियां की किंमत आज 25 रूपये है। मिक्स  फूलों की  किंमत 25 रूपये हैं। गुलाब के फूल के दाम 20 रुपयों से बढ़ गया है।  गुलाबी, पीला, लाल, हरा, नीले  रंग के  गुलाब के दाम  40  रूपये  प्रति गुलाब हैं। इस रंग के गुलाब के फूल काम होने के कारण यह अधिक महंगा है।
[amazon_link asins=’B01N0O50PR,B00PLIUVN2′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’f9efcdd0-b74c-11e8-b8f0-ab3f448c9ea0′]
 सफ़ेद फूलों में मोगरे का फूल  800  से 1 हजार रूपये प्रति किलो हैं। ऑर्किड का एक फूल 50  रूपये  तो जरबेरा 20 से  25 रुपये तक उपलब्ध हैं। मार्केट में फूलो के दाम बढ़ने पर भी गणेशोत्सव का उत्साह कम नहीं हुआ हैं। मार्केट में  सबसे ज्यादा  केवड़े के पान, मोगरा, अड़हुल और एस्टर के फूल गणेश भक्तो द्वारा ख़रीदे जा रहे है।