पिंपरी चिंचवड़: छेड़छाड़ मामले में एएसआई गिरफ्तार

पिंपरी। समाचार आॅनलाइन
एक राजनीतिक दल की पदाधिकारी महिला के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में बीते दिन सस्पेंड किये गए एएसआई (सहायक पुलिस फौजदार) को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। यह महिला पति के साथ हुए झगड़े औऱ उसके द्वारा की गई मारपीट की शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी। नए चिखली पुलिस थाने के शुरू होने से चंद घन्टे पूर्व यह घटना घटने से पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय में खलबली मच गई है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’338dd2a3-cf91-11e8-9c21-cb188602d2cb’]

रामनाथ पालवे ऐसे गिरफ्तार किए गए आरोपी एएसआई का नाम है। कल ही पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्त आरके पद्मनाभन ने आरोपी एएसआई को तत्काल सस्पेंड करने के आदेश दिए थे। पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला एक राजनीतिक पार्टी की पदाधिकारी है। अपने पति के साथ हुए झगड़े की शिकायत दर्ज कराने वह थाने गई थी।

पानी की किल्लत के चलते पुलिस का परिवार उतरा सड़कों पर

[amazon_link asins=’B0784BZ5VY’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’c6df237e-cf91-11e8-b797-f190ca7990ac’]

तब आरोपी एएसआई पालवे ने लिखित शिकायत लेकर देर रात महिला को फोन किया और उसके साथ अश्लील बातचीत की। इसके बाद पीड़ित महिला अपनी राजनीतिक पार्टी की दूसरी महिला पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची और एएसआई के खिलाफ शिकायत की। चिखली थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक डॉ विवेक मुगलीकर ने पूरी बात जानने के बाद संबंधित एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए।