राजस्थान में पुलिस निरीक्षक, कॉन्स्टेबल की हत्या करने के मामले में तीन बदमाश पुणे से गिरफ्तार

पुणे | समाचार ऑनलाइन

राजस्थान के फतेहपुर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक और कॉन्स्टेबल की मुठभेड़ में हत्या कर फरार हुए तीन लोगों को क्राइम ब्रांच ने पुणे में पूरी रात सर्च ऑपरेशन कर गिरफ्तार किया है। विभोरसिहं, साकेतसिंह और रामपाल गिरीधारीलाल रनैवाल को गिरफ्तार किया गया है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’d9d2e81b-cf93-11e8-88a9-6bf3c179166f’]

इस बारे में अधिक जानकारी यह है कि पुलिस निरीक्षक मुकेश कानुनगो और पुलिस कॉन्स्टेबल रामप्रकाश ऐसे शहीद हुए पुलिस के नाम हैं। पिछले शनिवार को फतेहपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। राजस्थान पुलिस ने एक गैंग को पकड़ने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। इस गैंक के कुछ लोग पुणे में होने की जानकारी मिली थी। जिसके आधार पर राजस्थान पुलिस शनिवार को पुणे आयी थी।

पिंपरी चिंचवड़: छेड़छाड़ मामले में एएसआई गिरफ्तार

[amazon_link asins=’B0784BZ5VY’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’36ec37fb-cf94-11e8-887c-3df0eccd60a1′]

राजस्थान पुलिस ने संदिग्ध गुंडों की फोटो पुणे पुलिस को दी थी। उनके मोबाइल लोकेशन लिए गए थे, जिसमें वे बावधन में होने की जानकारी मिली थी। पुलिस आयुक्त डॉ. के. व्यंकटेशम की सूचना अनुसार शनिवार की शाम क्राइम ब्रांच की एन्टी डकैती सेल, खंडणी विरोधी पथक की टीम तैयार की गई थी। पुलिस ने पूरे बावधन इलाके में पूरी रात सर्च ऑपरेशन किया था। विभिन्न बिल्डिंग में रहनेवाले लोगों के पूछताछ की थी। संदिग्ध युवकों के बारे में पूछताछ शुरू थी। कुछ बिल्डिंग की जानकारी लेने पर एक इमारत में 11 लोगों के रहने की जानकारी सामने आयी थी। जिसमें सभी की जांच की गई, उन गुंडों का फोटो पुलिस के पास थे। यह तीनों गुंडे वहां मौजूद थे। पुलिस ने हिरासत में लेकर जांच की और सभी ने इस गांव के नहीं होने का बहाना किया। पुलिस की कड़ी पूछताछ के आगे गुंडों ने अपने घुटने टेक दिए। उसके बाद तड़के उन्हें राजस्थान पुलिस के हवाले किया गया।

[amazon_link asins=’B0784D7NFX’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’48e84129-cf94-11e8-9229-09b3f6db4614′]

पुलिस आयुक्त डॉ के  व्यंकटेशम, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रदीप देशपांडे, उपायुक्त शिरीष सरदेशपांडे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त समीर शेख, वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक रघुनाथ जाधव, राजेंद्र कदम व उनकी टीम ने यह कार्रवाई की।

[amazon_link asins=’B077Q44DKY’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’59e920e7-cf94-11e8-9c4d-a9fcf2832d13′]

कुप्रसिद्ध गुंडा अजय चौधरी व उसकी गैंग फतेहपुर में होने की जानकारी मुकेश कानुनगो को मिली थी। जिसके आधार पर पिछले शनिवार की रात को बेसवा गांव के पास उस गैंग का पीछा किया गया था। देर रात पुलिस और गुंडों के बीच आमने सामने गोलीबारी हुई थी। जिसमें पुलिस निरीक्षक और पुलिस कॉन्स्टेबल की गोली लगने वे शहीद हो गए थे। इस घटना से पूरे राजस्थान में हडकंप मच गया था।

[amazon_link asins=’B01M0JSAFU’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’74f3e3ec-cf94-11e8-840c-7db4680c0da9′]