फिलहाल किसान हड़ताल पर ना जाएं

नुकसान तो किसानों का ही होगा; सांसद राजू शेट्‌टी ने कहा

पुणे समाचार

स्वाभिमानी किसान संगठन के नेता सांसद राजू शेट्‌टी ने शुक्रवार को सांगली में कहा कि इस साल अच्छी बारिश होने का अनुमान है। बुआई के समय ही किसान हड़ताल पर चले गए तो उसमें उनका ही नुकसान है। फसलें अच्छी आनी चाहिए। इसलिए फिलहाल हड़ताल अथवा आंदोलन की जरूरत नहीं है।

राज्य के किसानों ने शुक्रवार से हड़ताल शुरू की है। 10 जून तक उक्त हड़ताल शुरू रहेगी। इस दौरान कोई भी किसान अपने खेती के उत्पादों की बिक्री नहीं करेगा। इसकी पृष्ठभूमि पर शेट्‌टी ने कहा कि मौजूदा स्थिति में आंदोलन करना किसानों के लिए ही नुकसानकारक साबित हो सकता है। इस साल अच्छी बारिश होने का अनुमान है। किसान खरीफ की तैयारियों में जुटा है। ऐसे में दूध और कृषि उपज रोककर रखने का कोई मतलब नहीं है।

शेट्‌टी ने कहा कि अभी आंदोलन करने के बजाय कर्ज माफ होता है क्या यह देखना चाहिए। मैं इस संदर्भ में राज्यपाल से मिलकर विशेष अधिवेशन बुलाने की विनती करूंगा।