औरंगाबाद: आरक्षण के नाम पर आगजनी, पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले 

औरंगाबाद  | समाचार ऑनलाइन  

आरक्षण समर्थकों ने एक बार फिर से उग्र और हिंसक रूप अखित्यार कर लिया है। आज बुलाये गए महाराष्ट्र बंद के दौरान वालूज थाना क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा मचाया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा। सड़कों पर सैकड़ों की तादाद में उतरे आंदोलनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इनमें से एक पुलिस वैन थी।

[amazon_link asins=’B01F7AX9ZA,B07CKPLGDT’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’4cf8e749-9bd5-11e8-b3a2-87360f3faf90′]

जालना-औरंगाबाद महामार्ग पर बड़ी संख्या में मराठा समुदाय के लोगों ने रास्ता जाम किया, इसके बाद सामूहिक मुंडन करके सरकार विरोधी नारेबाजी की गई। जालना जिले के कई हिस्सों में प्रदर्शनकारियों द्वारा विरोध स्वरूप टायर भी जलाये गए। खासकर बदनापुर तालुका के दाभाडी, फुलंब्री-राजूर और भोकरदन-जाफ्राबाद आदि इलाकों में बंद का ज्यादा प्रभाव देखा गया। वहीं, बीड जिले में भी स्कूल-कॉलेज बंद रहे। लातूर जिले में महाराष्ट्र बंद के समर्थन में कांग्रेस विधायक अमित देशमुख भी प्रदर्शनकारियों के साथ सड़कों पर उतरे। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुआ कहा कि मराठा समुदाय को तत्काल आरक्षण दिया, जाए वरना गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।