कुप्रसिद्ध वेश्या दलाल को आखिरकार पुणे पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुणे। समाचार ऑनलाइन
कुप्रसिद्ध वेश्या दलाल को आखिरकार पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार किया है। यह आरोपी मकोका में फरार आरोपी था, पिछले 20 सालों से मुंबई और देश में विदेशी लड़कियों द्वारा सेक्स रैकेट का धंधा चलाता था। उजबेकिस्तान, रसिया जैसे देशों से यह विदेशी लड़कियों को भारत में लाता था और उनसे जबरदस्ती वेश्या व्यवसाय करवाया करता था। आखिरकार क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा सेल की टीम ने टोनी नाम कुप्रसिद्ध दलाल को गिरफ्तार किया है।
[amazon_link asins=’B01KGGR6CM,B00OPYL9GG,B01MFXCZ5A’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’83cb6306-b8f6-11e8-b80c-45cc13440141′]
मकोका के अंतर्गत येरवडा पुलिस स्टेशन का यह फरार आरोपी था। पुलिस ने इकबाल सिंह महिंद्र पाल उर्फ टोनी (42) को मीरारोड, ठाणे से गिरफ्तार किया है। टोनी यह मूल रुप से पंजाब का है, पिछले 20 सालों से मुंबई में वेश्या व्यवसाय के लिए देश व विदेश की लड़कियों से अलग अलग जगह पर भेजा करता था। इस मामले में जांच के दौरान टोनी सिर्फ नाम सामने आया था, जिसके बलबूते पर जांच करते हुए पुलिस ने टोनी को गिरफ्तार किया है।
[amazon_link asins=’B079V4LG4L,B079TV5V4C’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’8f803675-b8f6-11e8-b270-c56855f3c374′]
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) प्रदीप देशपांडे, पुलिस उपायुक्त सरदेशपांडे, सहायक पुलिस आयुक्त भानुप्रताप बर्गे के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनीषा झेंडे, पुलिस उप निरीक्षक अनंत व्यवहारे, नरेश बलसाने, ज्ञानेश्वर देवकर, राजाराम घोगरे, किरण अब्दागिरे, निलेश पालवे ने की है।