बारामती हादसा न दोहरायी जाएं, इसलिए दोगुनी करेंगे निर्भया पथक

पुणे ।  समाचार ऑनलाइन

बारामती में एक छात्रा ने रोडरोमियो की छेड़खानी से परेशान होकर खुदकुशी कर ली थी, ऐसी घटनाएं न दोहरायी जाएं, इसलिए महिला सुरक्षा के लिए निर्भया पथक की संख्या बढ़ायी जाएगी। साथ ही महिला दक्षता समिति में सदस्यों की संख्या बढ़ायी जाएगी। बारामती में रोडरोमियो की छेड़खानी से परेशान होकर छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना घटी थी। इस पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए यह निर्भया पथक की संख्या बढ़ायी जाएगी। जिस आरोपी पर दो से ज्यादा छेड़खानी के आरोप होंगे, उसे तड़ीपार किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। ऐसी जानकारी पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप पाटील ने पत्रकार परिषद में दी।

[amazon_link asins=’B07G556924′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’9fdf4a09-a879-11e8-8bbf-eb9f14fadf24′]
पुणे जिला में महिला सुरक्षा की दृष्टि से 2360 हॉट स्पॉट का चयन किया गया है। महिला की सुरक्षा के लिए निर्भया व दामिनी पथक तैयार किए गए हैं। जिसमें निर्भया पथक के पास सीक्रेट कैमरे दिए गए हैं। जिसमें छेड़खानी करनेवाले युवकों की छवि कैद की जाएगी। अभिभावकों के सामने समुपदेशन किया जाएगा। पिछले सात महीने में 1829 बच्चों का समुपदेशन किया गया है। पथक द्वारा कार्रवाई कर 22 लोगों पर छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है। अब निर्भया पथक की संख्या दोगुना की जाएगी। साथ ही प्रत्येक गांव में महिला सुरक्षा समिती तैयार की जाएगी। समिती में गांव का पुलिस पाटिल के साथ 100 महिला सदस्य रहेगी। महीने में एक बार बैठक ली जाएगी, गांव की महिलाओं की समस्या को सुना जाएगा। महिला संबंध में गंभीर अपराध को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए सुनवायी हो और दोषियों को सजा हो इसके लिए पुणे ग्रामीण पुलिस की ओर से कोर्ट से विनंती करेगी। ऐसा संदीप पाटिल ने इस दौरान कहा।
पुणे जिला के छात्र व छात्राओं को मदद करने के लिए पुलिस काका व काकी यह उपक्रम चलाया जाएगा। स्कूल की छात्राएं उनकी समस्या पुलिस कर्मचारियों को संकोच की वजह से नहीं बता पाती हैं, इसलिए महिला पुलिस कर्मचारी को काकी के रूप में काम कार्य करेंगी। पुलिस काका व काकी का नंबर स्कूल के प्रत्येक छात्र व छात्रा को दिया जाएगा। ऐसा पुलिस अधीक्षक संदीप पाटिल ने कहा। प्रत्येक स्कूल में विद्यार्थी समिती तैयार की जाएगी, महीने में बैठक ली जाएगी। स्कूल में सीसीटीवी लगाए जाएगें।
जिला के 110 गैंग की नई सूची तैयार

पुणे जिला में बालू माफिया, लैंड माफिया व अपराधियों की ऐसी 110 गैंग की सूची ग्रामीण पुलिस ने तैयार की है। पुणे जिला के उद्योगों को सुरक्षा देने के लिए तकलीफ देनेवाली गैंग पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी। हर पुलिस स्टेशन में गुंडा रजिस्टर को अपडेट करने का आदेश दिया गया है। जिला में रांजणगांव, शिक्रापुर, बारामती, कुरकुंभ परिसर में साधारण दो हजार उद्योगधंधे हैं। उन्हें पुलिस की ओर से सुरक्षा दी जाएगी। इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ायी जाएगी। ऐसा संदीप पाटिल ने बताया।

शिवशाही बस पलटने से हुए हादसे में 25 से 30 यात्री घायल