बरसाती अधिवेशन से पहले महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का विस्तार संभव

महामंडल नियुक्तियों का पिटारा भी खुलने के आसार

मुंबई। पुणे समाचार ऑनलाइन

बीते कई दिनों से जारी महाराष्ट्र ने मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा को अब पूर्णविराम लगता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के विदेश दौरे से लौटते ही बरसाती अधिवेशन से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार संभव है। 4 जुलाई से नागपुर में बरसाती अधिवेशन से पहले और विधानपरिषद के शिक्षक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के बाद विस्तार के लिए मुहूर्त मिलने के संकेत मिले हैं।

भाजपा हाइकमान अमित शाह के मुंबई दौरे के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में मुख्यमंत्री फड़नवीस ने चर्चा की थी। उनसे ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद विस्तार की गतिविधियां तेज हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता पांडुरंग फुंडकर के देहांत के बाद कृषि व फलोत्पादन विभाग की जिम्मेदारी फिलहाल राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल को सौंपी गई है। जल्द ही एक अधिसूचना के जरिए इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

महामंडल की नियुक्तियों का रास्ता भी आसान
मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के विदेश से लौटने के बाद बीते कई माहों से अधर में लटकी महामंडल की नियुक्तियों और आईएएस व आईपीएस अधिकारियों के तबादले के रास्ता भी आसान हो जाएगा ऐसा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया।