रणबीर-आलिया की शादी के बारे में आई ये बड़ी खबर

नई दिल्ली | समाचार एजेन्सी – बॉलीवुड के लिए यह साल अब तक शादियों के नाम रहा है। पहले सोनम-आनंद ने धूमधाम से शादी की, फिर गुपचुप तरीके से नेहा-अंगद ने सात फेरे लिए। रणवीर और दीपिका इसी साल एक-दूजे के होने वाले हैं, इसके अलावा प्रियंका-निक भी साल के अंत तक राजस्थान में शादी करेंगे। अब खबर यह भी आ रही है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी जल्द ही शादी करने वाले हैं।

ब्राइडल शावर पर प्रियंका चोपड़ा ने पहनी 9.5 करोड़ रुपए की जूलरी

अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र के शूटिंग के दौरान आलिया और रणबीर की मुलाकातें शुरू हुईं और धीरे-धीरे दोनों को प्यार हो गया। दोनों ने इस प्यार को मीडिया के सामने कुबूल भी किया है। खबर है कि दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंधसकते हैं। दोनों की तमाम तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। अब फिल्म में उनकी रील लाइफ नहीं बल्कि रियल लाइफ कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी। अभी हाल में ही आलिया को न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ देखा गया था।

एक अखबार से बातचीत के दौरान कपूर परिवार के एक करीबी ने कहा, ‘आलिया घर में सभी को पसंद है। सिर्फ रणबीर ही नहीं उनके मम्मी-पापा, बहन सभी उनकी तारीफ करते हैं।  रणबीर के दिमाग में शादी का ख्याल है और वह खुशी-खुशी शादी करेगा’।