Birthday Special : 46 की उम्र में भी 20 साल की तरह लगती है ऐश्वर्या राय, ये हैं उनके फिटनेस का राज

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय आज अपना 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐश 9 साल की बेटी आराध्या की मां है लेकिन उनकी फिटनेस और खूबसूरती देखकर आज भी लोग कायल है। वो आज भी 20 साल की तरह लगती है। इन दिनों ऐश फिल्मों से दूर अपने परिवार के साथ ज्यादा वक़्त बिता रही है।  ऐश के बर्थडे पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनकी जिंदगी का एक इंट्रस्टिंग किस्सा जो उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा हुआ है।

ऐश्वर्या राय –

बेटी आराध्या के जन्म के बाद ऐश्वर्या राय को अपना वजन कम करना काफी मुश्किल था। क्योंकि वह एक ऐसी एक्ट्रेस है जिन्हें ज्यादा जिम में रहना पसंद नहीं है। ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘वह वर्कआउट को लेकर कभी भी गंभीर नहीं हुई है। वह वर्कआउट से ज्यादा योग करने पर विश्वास करती हैं।”  क्ट्रेस के अनुसार योग एक ऐसा रास्ता है जिससे आपका शरीर फेक्सिबल के साथ-साथ पॉवरफुल रहता है। इसके साथ ही वह रोजाना सुबह जॉगिंग और ‘ब्रिक वॉक’ करती हैं। ब्रिक वॉक में एक मिनट में 100 कदम चलना होता है। इसके साथ ही 45 मिनट पॉवर योग करती हैं। वहीं जिम की बात करें तो एक्ट्रेस सप्ताह में 1-2 बार जाती हैं जिसमें वह फुल कार्डियों करती हैं।

उबली हुई सब्जियां खाना जरूरी –

ऐश्वर्या लंच में दाल, रोटी और उबली हुई सब्जियां लेना पसंद करती हैं. डिनर में ऐश्वर्या कुछ हल्का ही खाती हैं। ऐश्वर्या जंकफूड से बहुत दूर रहती हैं। उन्हें फल खाना और जूस पीना बहुत पसंद है। उनका कहना है कि ये उनके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के साथ-साथ स्किन में ग्लो लाता है। वह खुद को दिनभर हाइड्रेट रखने के लिए खूब पानी पीती हैं।

लंच – ऐश्वर्या लंच में दाल, चपाती और उबली हुई सब्जियां लेना पसंद करती हैं।

डिनर – डिनर में ऐश्वर्या कुछ हल्का खाती हैं।

अभिषेक ने ऐश्वर्या को नकली अंगूठी पहनाकर किया था प्रपोज –

ऐश्वर्या और उनके पति अभिषेक बॉलीवुड के आइडियल कपल्स में से एक हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अभिषेक ने ऐश्वर्या को नकली अंगूठी पहनाकर प्रपोज किया था। एक इंटरव्यू में अभिषेक ने खुद इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने ऐश को साल 2007 में एक अंगूठी के साथ प्रपोज किया लेकिन वो अंगूठी डायमंड या गोल्ड की नहीं बल्कि नकली दी थी। दरअसल, अभिषेक उस वक्त ऐश्वर्या के साथ फिल्म गुरू की शूटिंग में बिजी थे और उन्हें अंगूठी खरीदने का टाइम नहीं मिला तो उन्होंने शूटिंग के लिए यूज हो रही नकली रिंग ही ऐश को ऑफर कर दी। अभिषेक ने टोरंटो में गुरू फिल्म के प्रीमियर के बाद  ऐश्वर्या को अपने होटल रूम की बालकनी में प्रपोज किया था।