जन्मदिन विशेष: स्पिन गेंदबाजों के काल थे दिलीप सरदेसाई

पुणे | समाचार ऑनलाइन

90 के दशक के मशहूर क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई का आज जन्मदिन है। इस मौके पर गूगल ने भी उन्हें समर्पित एक खास डूडल तैयार किया है। क्रिकेट लीजेंड दिलीप सरदेसाई का यह 78वां जन्मदिन है। उन्हें स्पिन के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए पहचाना जाता है। वो एक तरह से स्पिन गेंदबाजों के काल थे। उन्होंने अपना पहले टेस्ट 1961 में इंग्लैंड के खिलाफ कानपुर में खेला था। दिलीप का जन्म 8 अगस्त,1940 में गोवा में हुआ था।

[amazon_link asins=’B0758J4LGH’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’a33d8dbb-9add-11e8-8a2c-21af35f0f38f’]

दिलीप सरदेसाई ने भारत के लिए 30 टेस्ट मैचों की 55 इनिंग्स में 39.23 की औसत से 2001 रन बनाए थे। उनके नाम 5 शतक और 9 अर्धशतक हैं। फरवरी 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में दिलीप ने अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया था। उन्होंने कुल 212 रन बनाये थे। दिलीप ने 179 फर्स्ट क्लास मैचों में  41.75 की औसत से 10230 रन बनाए हैं। क्रिकेट की दुनिया का ये महान खिलाड़ी 2 जुलाई 2007 को दुनिया से रुखसत हो गया। दिलीप को चेस्ट इन्फेक्शन था और इलाज के लिए उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली थी।