बुजुर्गों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त जताकर मनाया विधायक महेश लांडगे का जन्मदिन

पिंपरी : समाचार ऑनलाइन – बुजुर्गों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले ‘सम्मान बुजुर्गों का, भोसरी के अभिमान का’ नामक अनूठे कार्यक्रम के जरिये भोसरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेश लांडगे का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार की रात भोसरी गांव के मेला मैदान में आयोजित इस समारोह में पिंपरी चिंचवड शहर के प्रथम महापौर और भूतपूर्व विधायक ज्ञानेश्वर लांडगे व भारतीय कुश्ती संघ के महासचिव बालासाहेब लांडगे की ग्रँथतुला की गई। साथ ही भोसरी के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले 94 बुजुर्गों का सम्मान किया गया।
विधायक महेशदादा लांडगे स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस समारोह में वरिष्ठ समाजसेविका सिंधुताई सपकाल ने विधायक महेश लांडगे को ऊंची उड़ान भरने वाले गरुड़ की संज्ञा देते हुए कहा कि, लांडगे काफी संघर्ष के बाद यहां तक पहुंचे है। कांटों का गुणधर्म चुभना ही है, फूलों पर चलने के दौरान कांटे चुभे तो भी उसकी परवाह किये बिना आगे बढ़ना चाहिए। हमें कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए अपनी कोशिशें नहीं छोड़नी चाहिए। उसके चलते कांटे भी चुभना छोड़ देंगे और महेश लांडगे की पहचान महेशदादा सभी का दादा के तौर पर करेंगे। चिड़िया- कौव्वों की नहीं बल्कि गरुड़ सी उड़ान भरनी चाहिए। महेश नाम का गरुड़ अब ऊंची उड़ान भरने जा रहा है, लोगों को उसके पँखों में अपने समर्थन रूपी बल देना चाहिए।

विधायक महेश लांडगे ने बुजुर्गों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि, बुजुर्गों के आशिर्वाद से ही यहां तक पहुंचा हूं, उनके आदर्शों पर चलकर ही अब तक का सफर तय किया और आगे भी करूंगा।
इस समारोह के मंच पर महापौर राहुल जाधव, भाजपा शहराध्यक्ष व विधायक लक्ष्मण जगताप, शरद सोनवणे, सभागृह नेता एकनाथ पवार, पूर्व विधायक दिलीप मोहिते, जिला परिषद की निर्माण कार्य समिति सभापति मंगलदास बांदल, पूर्व महापौर नितीन कालजे, नगरसेवक लक्ष्मण सस्ते, विकास डोलस, लक्ष्मण उंडे, एड. नितीन लांडगे, वसंत बोराटे, कुंदन गायकवाड, संजय नेवाले, सागर गवली, राजेंद्र लांडगे, संतोष लोंढे, उत्तम केंदले,  नगरसेविका स्वीनल म्हेत्रे, साधना मलेकर, अश्विनी जाधव, सारीका सस्ते, सुवर्णा बुर्डे, हिराबाई घुले, निर्मला गायकवाड, यशोदा बोईनवाड, सारिका लांडगे, प्रा. सोनाली गव्हाणे , भिमाबाई फुगे,  नम्रता लोंढे, योगीता नागरगोजे, कमल घोलप, साधना तापकीर, पूर्व नगरसेवक शांताराम भालेकर, सुरेश म्हेत्रे, स्वीकृत सदस्य दिनेश यादव, विजय लांडे, सागर हिंगणे, संतोष मोरे, पांडुरंग भालेकर, अजित बुर्डे आदि उपस्थित थे।