पैसों के दम पर कार्यकर्ताओं को उठाने की भाजपा की नीति पुरानी

सांगली मनपा चुनाव के नतीजे पर पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की टिप्पणी

कोल्हापुर।  समाचार ऑनलाइन

सांगली मनपा चुनाव की हार को स्वीकारते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने टिप्पणी करते हुए कहा कि, पैसों के बूते कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को उठाना भाजपा की पुरानी नीत है, मगर यह नीति ज्यादा दिन तक टिक नहीं सकती। निजी कार्यक्रम के लिए कोल्हापुर में पधारे चव्हाण ने संवाददाताओं के साथ की गई बातचीत में यह आरोप लगाकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

[amazon_link asins=’B077XXRDJM,B01BC9XJQE,B071XVN5NC’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’603b1e5e-989b-11e8-aaf3-73215a9b0da7′]

अरबी समुद्र छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक की ऊंचाई कम करने के मुद्दे पर भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने आगे कहा कि, सत्ता में आने से पहले भाजपा ने जितने आश्वासन दिये उनमें से एक भी आश्वासन पूरा नहीं किया। सांगली मनपा चुनाव में कांग्रेस व राष्ट्रवादी कांग्रेस गठबंधन की हार को स्वीकारते हुए उन्होंने कहा कि हार तो आखिर हार ही होती है। लेकिन उससे ज्यादा जरूरी है यह जानना कि हार क्यों हुई। पैसों के दम पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को उठाना भाजपा की पुरानी नीति है जो ज्यादा समय तक नहीं टिक पाएगी।
पूर्व मुख्यमंत्री ने अगले साल जनवरी- फरवरी में लोकसभा चुनाव होने के संकेत भी दिये हैं। जीएसटी, नोटबन्दी सभी भ्रामक है। भाजपा के खिलाफ सभी विपक्षी दलों की एकजुटता हो रही है। मराठा समुदाय द्वारा की जा रही आरक्षण की मांग जायज है, आज यह ज्वलंत मुद्दा बन गया है। हांलाकि आरक्षण देने में भाजपा सरकार ईमानदार नजर नहीं आती। आरक्षण समेत कोई आश्वासन पूरा करने नाकाम साबित इस सरकार को जनता से माफ़ी मांग लेनी चाहिए, यह मांग भी उन्होंने की।