महाराष्ट्र में शराब पर टैक्स बढाकर पेट्रोल की कीमत की जायेगी कम

महाराष्ट्र। समाचार ऑनलाइन
अब महाराष्ट्र सरकार बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दाम को घटाने के लिए देश में बनी हुई विदेशी शराब पर एक्साइज ड्यूटी लगाने पर विचार कर रही है। शराब पर टैक्स बढ़ाकर सरकार पेट्रोल और डीजल पर टैक्स घटाएगी। इसकी जानकारी राज्य के एक्साइज विभाग में काम करने वाले एक अधिकारी ने दी। आईएमएफएल पर 2013 से टैक्स में अब तक किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’927368f7-bca6-11e8-a2ad-c5c897dfc17e’]
आगे अधिकारी ने बताया कि, अगर आईएमएफएल पर शुल्क बढ़ाया जायेगा तो इससे सरकार को अधिक राजस्व मिल सकेगा। उसके बाद हम पेट्रोल और डीजल के  टैक्स  में कटौती कर सकते हैं। इस मामले में राज्य के आबकारी विभाग के प्रमुख सचिव वल्सा नायर सिंह ने आईएमएफएल पर शुल्क की समीक्षा का मामला उनके पास नहीं पहुंचने के कारण उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।
[amazon_link asins=’B00NXFPUYU,B00NXFT66S’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’a25ff226-bca6-11e8-a0bb-89e657339423′]

बता दें कि, महाराष्ट्र बियर पर 2017 में एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई थी। वहीं देशी शराब और मिलिट्री कैंटीन में मिलने वाली शराब पर 2015 में ड्यूटी बढ़ाई गई थी। महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमतें पूरे देश में सबसे ज्यादा है। महाराष्ट्र के परभानी में पेट्रोल 91.6 रुपए प्रति लीटर में मिल रहा है। वहीं डीजल 80 रुपए के करीब पहुंच गया है। महाराष्ट्र पेट्रोल और डीजल पर सबसे ज्यादा वैट वसूलता है ।

पिंपरी चिंचवड़ पुलिस की लापरवाही या असंवेदनशीलता?