अब तक सबसे गर्म शहर बना चंद्रपुर, रिकॉर्ड किया गया 48।3 डिग्री तापमान

पुुुणे : समाचार ऑनलाईन – विदर्भ में गर्मी ने रिकॉर्ड स्थापित किया है। मई में चंद्रपुर में बुधवार को देश में सर्वाधिक 48 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह इस साल गर्मी में दर्ज में किया गया सर्वाधिक तापमान है। विदर्भ में ब्रह्मपुरी में 47।5 डिग्री, वर्धा में 46।9 डिग्री तथा नागपुर में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। विदर्भ में गर्मी का प्रकोप दो जून तक कायम रहेगा। 31 मई को विदर्भ एवं मराठवाड़ा में कुछ जगहों पर गर्मी की तपन में वृद्धि की आशंका मौसम विभाग द्वारा जताई गई है।

विदर्भ में सभी जिलों में उच्चतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। मराठवाड़ा में भी पारा 40 डिग्री से ज्यादा ही रहा। विदर्भ में सप्ताह भर तीव्र गर्मी रहेगी। पुणे में बुधवार को 39।7 डिग्री तथा लोहगांव में 41।3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

पुणे मौसम विभाग प्रमुख डॉ। अनुपम काश्यपि ने बताया कि अगले दो-तीन दिन विदर्भ में चंद्रपुर में बुधवार की तरह ही स्थिति बनी रहेगी। महाराष्ट्र के साथ उत्तर भारत में राजस्थान, पूर्व उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में भी गर्मी का कहर जारी है। यहां मई के अंत तक यही स्थिति रहेगी। महाराष्ट्र में इससे पहले चंद्रपुर में 48।3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जा चुका है। इस साल गर्मी ने चंद्रपुर में सर्वाधिक तापमान का रिकॉर्ड बनाया।

बुधवार को पुणे में 39।3 डिग्री, लोहगांव में 41।3 डिग्री, जलगांव में 44।2 डिग्री, मालेगांव में 43।6 डिग्री, सातारा में 40।3 डिग्री, सोलापुर में 44।4 डिग्री, उस्मानाबाद में 43।5 डिग्री, औरंगाबाद में 42।1 डिग्री, अकोला में 45।7 डिग्री, अमरावती में 46।4 डिग्री, बुलढाना में 42।6 डिग्री, ब्रह्मपुरी में 47।5 डिग्री, चंद्रपुर में 48 डिग्री, गोंदिया में 43।5 डिग्री, नागपुर में 46 डिग्री,  वाशिम में 44 डिग्री, वर्धा में 46।9 डिग्री तथा यवतमाल में 45।5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।