अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिलेंगे सिर्फ 9% वोट : केजरीवाल 

नई दिल्ली | समाचार ऑनलाइन 
आम आदमी पार्टी के और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर कांग्रेस के खिलाफ बोलते हुए कहा कि, 2019 लोकसभा चुनावों में मुकाबला ‘आप’ और भाजपा के बीच होगा।  कांग्रेस इस रेस में शामिल नहीं है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को कुल वोटों में से केवल 9 फीसदी वोट ही मिलेंगे। इस मामले में उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, आप और भाजपा में सीधी टक्कर। कांग्रेस को सिर्फ नौ प्रतिशत वोट।
मीडिया खबर के अनुसार, केजरीवाल ने यह भी कहा कि, लोगों को लगता है कि अगर दिल्ली के सभी सातों सांसद आप के होते तो मेट्रो का किराया नहीं बढ़ता उन्होंने आगे कहा कि, आप सिर्फ दिल्ली वालों के हक के लिए लड़ती है। भाजपा और कांग्रेस के सांसद कभी दिल्ली वालों की नहीं सोचते और अगर सातों सांसद आप के होते तो सीलिंग नहीं होती और मेट्रो का किराया भी नहीं बढ़ता।