पवना नदी का जलस्तर बढा; आपदा प्रबंधन की तत्काल बैठक

पिंपरी। पुणे समाचार ऑनलाइन
 
लगातार हो रही बारिश मुंबई के बाद अब पुणे और पिंपरी चिंचवड़ के लिए परेशानी का सबब बनती जा है। पिंपरी चिंचवड़ में पिछले कई घंटों से बारिश हो रही है। इसके चलते लगभग पवना डैम का जलस्तर बढ़ गया है। पवना डैम से पवना नदी में 6100 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए नदी किनारे बसे गावों और बस्तियों को अलर्ट किया गया है। वहीं आपातकाल से निपटने पिंपरी चिंचवड़ मनपा के आपदा प्रबंधन विभाग की तत्काल बैठक कर जरूरी आदेश निर्देश दिए गए। मनपा का बाढ़ नियंत्रण कक्ष भी सतर्क हो गया है।
एक ब्रेक के बाद से पिंपरी चिंचवड़ समेत पूरे पुणे जिले में लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से नदियों के जलस्तर में अचानक इजाफा हुआ है। ऐसे में आज सुबह से पवना डैम से पानी छोड़े जाने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। कई पुलों के भी जलमग्न होने की आशंका बनी हुई है। मावल परिसर के कई गांवों से भी संपर्क टूट रहा है। खतरेवाले इलाकों में यातयात रोक दी गई है। नदी किनारे बसे गांवों और बस्तियों में अलर्ट दिया गया है। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए पिंपरी चिंचवड़ मनपा मुख्यालय में मुख्य बाढ़ नियंत्रण कक्ष के साथ ही छह क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। आपातकाल परिस्थितियों में लोगों से इन कक्षों से संपर्क साधने की अपील मनपा के अतिरिक्त आयुक्त दिलीप गावड़े ने की है।
आपदा प्रबंधन को लेकर मंगलवार को मनपा मुख्यालय में एक बैठक संपन्न हुई, जिसमें अतिरिक्त आयुक्त गावड़े ने आपदा प्रबंधन की यंत्रणा सज्ज रखने के आदेश दिए हैं। इस बैठक में शहर अभियंता अंबादास चव्हाण, सह शहर अभियंता अय्युबखान पठाण, प्रशासन अधिकारी (शिक्षण समिति) ज्योत्स्ना शिंदे, आपदा प्रबंधन विभाग की सहायक आयुक्त आशादेवी दुरगुडे, सहायक आयुक्त संदीप खोत, अण्णा बोदडे, आशा राऊत, विजय खोराटे, श्रीनिवास दांगट, मनोज लोणकर, मंगेश चितले, कार्यकारी अभियंता प्रशांत पाटील, संदेश चव्हाण, दीपक सुपेकर, देवन्ना गटटूवार, संजय भोसले, शशिकांत मोरे, प्रवीण घोडे, मुख्य दमकल अधिकारी किरण गावडे, सुरक्षा अधिकारी उदय जरांडे, वायरलेस इन्चार्ज थॉमस नरोना, आपदा प्रबंधनअधिकारी ओमप्रकाश बहिवाल आदि उपस्थित थे।
आपातकालीन परिस्थितियों में इन नँबरों पर करें संपर्क
मध्यवर्ती बाढ़ नियंत्रण कक्ष 020 -67331556 व 39331456
मुख्य अग्निशमन केंद्र 101, 020- 27423333, 020-27422405, 9922501475
‘अ’ क्षेत्रीय कार्यालय 020- 27656621, 27641627, 9922501453, 9922501454
‘ब’ क्षेत्रीय कार्यालय 020 – 2750153, 9922501455, 9922501456
‘क’ क्षेत्रीय कार्यालय 020-27122969, 9922501457, 9922501458
‘ड’ क्षेत्रीय कार्यालय 020 – 27277898, 9922501459, 9922501460
‘इ’ क्षेत्रीय कार्यालय 020- 27230410, 27230412, 8605722777
‘फ’ क्षेत्रीय कार्यालय 020 – 27650324, 8605422888
‘ग’ क्षेत्रीय कार्यालय 7787868555, 7887879555
‘ह’ क्षेत्रीय कार्यालय 020-27142503, 9130051666, 9130050666