करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

सातारा : पुणे समाचार

सातारा जिले के वर्णे में खेत में काम करते समय करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने से सनसनी फैल गई है। दिल दहला देनेवाली इस घटना से पूरे इलाके में सन्नाटा छाया गया है। इस घटना में पति-पत्नी और बेटे की मौत हुई है। घटना को लेकर सभी लोग अपना अलग अलग तर्क लगा रहे हैं। सूअरों से खेतों को बचाने के लिए बिजली के तार का शॉक लगने से मौत होने के बारे में कुछ नागरिक तर्क लगा रहे हैं।

इस घटना में सुरेश कालंगे अपनी पत्नी और बेटे के साथ वर्णे के पहाड़ में स्थित उनके खेत में गए थे। कुएं के पास मोटार शुरू करने के दौरान सुरेश को करंट लगा। इसी दौरान उनकी पत्नी संगीता और बेटा सर्वेश मदद की लिए दौड़े। लेकिन उनको भी करंट लगने से तीनों की जगह पर ही मौत होने की चर्चा गांव में शुरू है।

तीनों की मौत की खबर गांव में आग की तरह फैली। सुरेश के माता पिता काफी बुजुर्ग हैं, इस घटना की जानकारी मिलते ही उनको काफी मानसिक सदमा लगा है। सुरेश और संगीता को उनको 21 साल की बेटी भी है, जो पुणे में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। बेटी को यकीन ही नहीं हो रहा है कि करंट लगने से उसके माता पिता और भाई की मौत हो गई। पूरा घर उदवस्त होने से बेटी को भी गहरा सदमा लगा है।