दंगल गर्ल जायरा वसीम ने बॉलीवुड को बाय-बाय किया, जाने वजह क्या बताई 

मुंबई : समाचार ऑनलाईन – दंगल फिल्म से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली दंगल गर्ल के नाम से मशहूर जायरा वसीम ने बॉलीवुड को बाय-बाय करने का निर्णय लिया है। उनके करियर की अभी शुरुआत ही हुई थी कि उन्होंने बॉलीवुड से दूर जाने का मन बना लिया है। इससे उनके चाहने वालों को तगड़ा झटका लगा है। जायरा ने बेहद कम उम्र में ही बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। उन्हें कम उम्र में ही राष्ट्रीय पुरस्कार मिल गया था। उन्होंने फिल्मी दुनिया छोड़ने का निर्णय क्यों लिया है इसके बारे में उन्होंने विस्तार से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

सोशल मीडिया पर भावनात्मक पोस्ट करके उन्होंने अपने मन की भावनाएं जाहिर की है। उन्होंने लिखा है कि पिछले पांच वर्षों में मिली प्रसिद्धि से मैं खुश हूं। नई लाइफस्टाइल, प्रसिद्धि और  नये कल्चर में खुद को फिट बिठाने की बात कही है। लेकिन इसके लिए हमारा जन्म नहीं हुआ है। उन्होंने पिछले पांच वर्ष इस्लाम से दूर जाने पर दुख जाहिर किया है। इसके बावजूद जो कुछ चल रहा है उसे सही मान कर मन को मनाने का प्रयास की। लेकिन इस्लाम के रास्ते पर चलने की भावना एक बार नहीं सौ बार असफल होने की बात पक्की होने के बाद उन्होंने बॉलीवुड से रिश्ता खत्म करने का निर्णय लिया है। जायरा ने हाल ही में द स्काय इज पिंक की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर है। शायद यह उनकी आखिरी फिल्म होगी।