दीपिका पादुकोण ने ट्वीट कर बताया खुद को सुरक्षित; जानिए क्या है पूरा मामला

दीपिका पादुकोण ने ट्वीट कर बताया खुद को सुरक्षित; जानिए क्या है पूरा मामला

मुम्बई। पुणे समाचार ऑनलाइन

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दीपिका पादुकोण जिस बिल्डिंग में रहती हैं वह बिल्डिंग बुधवार को भीषण आग का शिकार बन गई। इससे दीपिका के फैंस उनकी खैर खबर जानने के लिए बैचेन हो उठे। सोशल मीडिया पर तो दीपिका की सलामती के लिए प्रार्थना ही होने लगी। फैंस की जान में जान तब आयी जब दीपिका ने खुद ट्वीट कर खुद के सुरक्षित रहने की जानकारी दी।

दीपिका ने अपने ट्वीट में लिखा कि, “मैं सुरक्षित हूं। आप सभी का शुक्रिया। चलिए हम सब मिलकर उन फायरफाइटर्स के लिए प्रार्थना करते हैं जो घटनास्थल पर अपनी जान दांव पर लगाकर दूसरों की जिंदगियां बचा रहे हैं।” गौरतलब हो कि, दक्षिणी मुंबई के वर्ली के प्रभादेवी में उस वक्त अचानक अफरातफरी मच गई जब बुधवार को अचानक ऊंची इमारत में आग लग गई। ये आग प्रभादेवी आवासीय कॉम्पलैक्स के ब्यूमोंडे टावर्स की 33 मंजिल पर लगी थी। करीब 90 लोगों को इस बिल्डिंग से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का घर भी इस बिल्डिंग की 26वीं मंजिल पर है।

हालांकि, इस आग से किसी के हताहत होने की ख़बर सामने नहीं आई है। मुंबई पुलिस ने ट्वीटर पर कहा- हमारे स्टाफ और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर सहायता के काम में जुटे है। वह आगे बुझाने को लेकर पना पूरा प्रयास कर रहे है। अधिकारियों के मुताबिक, ये आग बिल्डिंग से सबसे ऊपर भाग पर दोपहर करीब 2 बजकर 10 मिनट पर देखी गई। इसके फौरन बाद धुएं का गुब्बार निकलते हुए देखा गया। मुंबई में पिछले हफ्ते भर में भीषण आग लगने की यह तीसरी बड़ी घटना है।