रांची पहुंचे धोनी, कहा यादें हो गईं ताजा 

रांची | समाचार ऑनलाइन 

भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आये दिनों सुर्खियों में रहते है। एक बार फिर धोनी सोशल मीडिया पर छाए हुए है। धोनी इन दिनों क्रिकेट से मिले ब्रेक को इंजॉय कर रहे है और इसके साथ ही सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर कर रहे है।  छुट्टी के दौरान धोनी अपने होम टाउन रांची पहुंचे। रांची पहुंच कर धोनी ने वो सभी काम किए जो उन्होंने पिछले 10 साल में नहीं किया। रांची पहुंच कर धोने ने अपने पुराने दिनों को याद हुए वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया।
[amazon_link asins=’B077J5D76C,B075GDCBX6′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’f7321204-9e31-11e8-8c56-2baa49210b1e’]
पहले की तरह एक बार फिर धोनी रांची में स्थित वाटरफॉल गए और वह जा कर झरने के गिरते पानी के निचे नहाया। इस दौरान धोनी ने अपना एक्सपीरियंस बताते हुए वीडियो भी शेयर किया। धोनी ने वीडियो के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘रांची के आसपास 3 वाटरफॉल हैं और हम जब चाहे तब यह कर सकते है, लेकिन यह करने का मौका 10 सालों बाद मिला और पुरानी यादें ताजा हो गईं। मुफ्त में हेड मसाज।’ सेलिब्रिटी होने के बावजूत धोनी जमीन से जुड़े रहते है, इसलिए धोनी केफैंस उनकी सराहना किए थकते नहीं। बता दें कि भारतीय टीम अभी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है, लेकिन धोनी ने टेस्ट मैचों से संन्यास ले लिया था। इसलिए वह इस वक़्त मैच नहीं खेल रहे है। धोनी सितंबर में होने वाले एशिया कप के लिए टीम इंडिया से जुड़ेंगे।