उद्योगपतियों को चोर- लुटेरे कहकर अपमानित न करें: प्रधानमंत्री

लखनऊ। समाचार ऑनलाइन 
 
कांग्रेस समेत विपक्षी दलों द्वारा अक्सर की जानेवाली उद्योगपतियों से सांठगांठ, सूटबूट वाली सरकार, पूंजीपतियों की हितैषी आदि टिप्पणियों के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, उद्योपतियों की विकास के निर्माण में अहम भूमिका है और उन्हें चोर-लुटेरा कहकर अपमानित करना पूरी तरह से गलत है। विपक्षी दल अक्सर देश के बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हैं। यह आरोप सही है अगर विकास को बढ़ाने के लिए मजदूर, कारीगरों की मेहनत काम करती है और इसमें देश के उद्योगपतियों की अहम भूमिका होती है। अगर हम उनको अपमानित करेंगे, चोर-लुटेरा कहेंगे तो यह पूरी तरह से गलत है।
[amazon_link asins=’B07B7KDH3C’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’f75f943f-93c0-11e8-8ad0-a5c23af6ead9′]
प्रधानमंत्री ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 60 हजार करोड रूपये की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने इतने बड़े निवेश की परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम के साथ-साथ अधिकारियों को बधाई दी। मोदी ने शिलान्यास के मौके पर कहा कि, यहां अतीत में पर्दे के पीछे बहुत कुछ होता था। देश में कोई भी एेसा उद्यागपति नहीं होगा जो सरकार के सामने दंडवत्त प्रणाम नहीं करता हो। देश में अभी उन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है 70 साल पहले देश को दी गई थीं। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना बहुत संकोच से कह रहे थे कि 60 हजार करोड़ रूपये का निवेश हुआ है। यह ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी नहीं रिकॉर्ड ब्रेकिंग सेरेमनी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रक्रियाओं में गति भी दिखे और संवेदनशीलता भी, ना अपना, ना पराया, ना छोटा, ना बड़ा, सबके साथ समान व्यवहार … ‘सबका साथ, सबका विकास’। मैंने उत्तर प्रदेश की 22 करोड़ जनता को वचन दिया था कि उनके प्यार को ब्याज समेत लौटाऊंगा। यहां जो परियोजनाएं शुरु हो रही हैं वो उसी वचनबद्धता का हिस्सा हैं। ये परियोजनाएं उत्तर प्रदेश में आर्थिक और औद्योगिक असंतुलन को दूर करने में भी सहायक होंगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, गौतम अडानी, कुमार मंगलम बिडला, सुभाष चंद्रा, संजय पुरी, यूसुफ अली, बी आर शेट्टी जैसे देश के बडे़ उद्योगपतियों ने भी संबोधित किया।