#MeToo पर कुछ ऐसा था ड्रीम गर्ल का रिएक्शन

मुंबई | समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड में आये दिन #MeToo से जुड़े नए खुलासे सामने आ रहे हैं। तनुश्री दत्ता द्वारा नाना पाटेकर पर आरोप लगाने के बाद कई महिलाओं ने खुद पर हुए यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाई है। ऐसे में जहां कई बॉलीवुड सितारे इसका समर्थन कर रहे हैं, ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने भी इस पर अपनी राय व्यक्त की है।

फिल्म ‘केदारनाथ’ का पहला पोस्टर रिलीज़

हेमा अभिनेता संजय खान की ऑटोबायोग्राफी के लॉन्चिंग इवेंट में गई थीं। इस इवेंट में उनसे पूछा गया कि #MeToo मूवमेंट के जरिए कई अभिनेत्रियां अपने साथ हुए शोषण का खुलासा कर रही हैं, तो इस बारे में आपकी क्या राय है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा खुद ही करनी चाहिए। किसी और पर निर्भर रहना चाहिए। महिलाओं को समझना होगा की वो लोग कैसे हैं और कैसे उनसे अपनी रक्षा करनी है। कोई दूसरा मदद नहीं कर सकता।

इसके बाद जब उनसे दूसरा सवाल पूछा गया कि  #MeToo मूवमेंट के जरिए कई शॉकिंग न्यूज़ सामने आई हैंआपको क्या लगता हैइसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘मुझे कुछ भी नहीं लगता। इसके साथ ही वह वहां से चली गईं। उन्हें देख कर ऐसा लगा कि वह #MeToo मूवमेंट के बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहतीं।