डीएसके पर आधारित पाठ्यक्रम पर आपत्ति ने बढ़ाई पुणे यूनिवर्सिटी की मुश्किलें

पुणे। समाचार ऑनलाइन

निवेशकों के साथ धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार पुणे के मशहूर बिल्डर और उद्योगपति डीएसके (डीएस कुलकर्णी) के चलते बैंक ऑफ महाराष्ट्र के बाद अब सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। असल में यूनिवर्सिटी के वाणिज्य विभाग के पाठ्यक्रम में ‘वास्तु उद्योग के अग्रणी डीएस कुलकर्णी’ शीर्षक तले एक पाठ शामिल किया गया है। यह पुस्तक 15 जून 2013 को प्रकाशित की गई है। अब जबकि खुद डीएसके गबन के मामले में गिरफ्तार हैं तब विद्यार्थी उनके पाठ से क्या सबक लेंगे? यह सवाल खड़ा हुआ है।[amazon_link asins=’B019XSHB7O’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’81c2b2aa-7fa2-11e8-965d-d7968020b778′]

विद्यार्थियों को समाज के आदर्श उद्यमियों, व्यक्तिओं के सफलता की कहानी से सबक मिले, इसके लिए पाठ्यक्रमों में उनकी जीवनी पर आधारित पाठ शामिल किए जाते हैं। पुणे यूनिवर्सिटी के पाठ्यक्रम में डीएसके के पाठ पर राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक हेमन्त टकले ने कड़ी आपत्ति जताई है और इसकी पुनः जांच करने की मांग की है। इससे यूनिवर्सिटी प्रशासन के सामने इस पाठ का क्या किया जाय? यह बड़ा सवाल खड़ा हुआ है। क्योंकि गबन के मामले में डीएसके फिलहाल येरवडा जेल में हैं। उनपर आधारित पाठ से विद्यार्थी वर्ग क्या बोध या सबक लेंगे? यह सवाल उठाते हुए विधायक टकले ने राज्य सरकार से यह पाठ नहीं बल्कि पूरी पुस्तक ही वापस लेने की मांग की है।

ज्ञात हो कि, डीएसके के खिलाफ निवेशकों के 2043 करोड़ रुपए के गबन का आरोप है। उनके खिलाफ 36 हजार 875 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई है। इस मामले में डीएसके और उनकी पत्नी हेमंती कुलकर्णी को 17 फरवरी को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल दोनों भी न्यायिक हिरासत में येरवडा जेल भेजे गए हैं। गबन के इस मामले में डीएसके के भाई के दामाद केदार वांजपे, उनकी पत्नी सई वांजपे, डीएसके कंपनी के सीईओ धनंजय पाचपोर को भी गिरफ्तार किया गया है। केदार डीएसके कंपनी के प्रबंधकीय निदेशक है। ड्रीम सिटी के अधिग्रहण में उनकी अहम भूमिका रही। इसके बाद डीएसके की साली को भी गिरफ्तार किया गया।[amazon_link asins=’B07B695R3F’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’8ab09d44-7fa2-11e8-89bd-cddcbb6a7f7f’]