दिनदहाड़े महिला पर चलाई गोली

पुणे समाचार
पिंपरी चिंचवड़ में दिनदहाड़े एक महिला पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर पिंपरी स्थित एचए कंपनी परिसर में बाइक सवार अज्ञात हमलावर ने शीतल सिकंदर नामक महिला पर गोली चलाई, लेकिन वह बाल-बाल बच गईं। शीतल किसी काम के सिलसिले में अपनी दोस्त के साथ यहाँ आई थीं।