एसटी कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

पुणे समाचार
महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल (एसटी) कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है, इस हड़ताल के चलते यात्रियों को काफी परिशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  राज्य के कई हिस्सों में लगातार दूसरे दिन बसें स्टैंड से बाहर नहीं आईं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनके वेतन में वाजिब बढ़ोत्तरी के लिए सरकार सहमत नहीं हो जाती हड़ताल जारी रहेगी। गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह अचानक महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल के कर्मचारियों ने काम बंद करने का फैसला किया था। इस हड़ताल में चालक और ड्राइवर भी शामिल हैं।

वहीं, सरकार ने फिर दोहराया है कि अगर हड़ताल वापस नहीं ली गई, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस हड़ताल में महाराष्ट्र राज्य एस.टी. कामगार संघटन, महाराष्ट्र मोटर कामगार फेडरेशन, महाराष्ट्र एस.टी. वर्कर्स कांग्रेस (इंटक) जैसी संगठन शामिल हैं। हड़ताल का  सांगली, भंडारा, औरंगाबाद, मुंबई, पुणे,पिंपरी चिंचवड़, ठाणे, लातुर, नगर, नागपुर, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग आदि जगहों पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है ।