पैसों के विवाद के चलते मांजरी खुर्द में फायरिंग

पुणे: समाचार ऑनलाइन
कंस्ट्रक्शन साइट पर कार्यरत मजदूरों के बीच पैसों के विवाद को लेकर बुधवार को फायरिंग हो गई। कुमार बिल्डर का मांजरी खुर्द में ‘कुल नेशन’ नाम से प्रोजेक्ट चल रहा है। सुब्रत शैलेन और हर्शीद मंडल यहां 15-20 मजदूरों के साथ बकाया रकम मांगने के लिए गए थे, इसी दौरान उनका ट्रायकॉन इन्फ्रा कंपनी के संजू रामेश्वर सिंह के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी दोनों पक्षों के बीच झड़प में बदल गई, जिसके बाद सिंह ने दो फायर किये। इस फायरिंग में सुब्रत मंडल ज़ख़्मी हो गया है। जानकारी के अनुसार, मजदूरों की बकाया रकम 3 करोड़ 72 लाख रुपए है।
[amazon_link asins=’B07B68S1S5′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’5a45c65b-972b-11e8-974d-a52edeaade10′]
लोणीकंद पुलिस ने सुब्रत मंडल की शिकायत पर संजू सिंह सहित 5 से 6 लोगों पर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, संजू रामेश्वर सिंह ने भी सुब्रत मंडल, हर्शीद मंडल सहित 15 से 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।