मुख्यमंत्री बदलाव बयान पर, भाजपा नेताओं की पहली प्रतिक्रिया 

मुंबई | समाचार ऑनलाइन 
‘भाजपा में मुख्यमंत्री बदलने का चर्चा जोरों शोरों से शुरू है, ऐसा दावा शिवसेना सांसद संजय राऊत ने किया है। इसके बाद भाजपा की ओर से प्रतिक्रिया आना शुरू हो गया है। राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटील और वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने संजय राऊत द्वारा दिए गए बयान का खंडन किया।[amazon_link asins=’B07D9KLFBG,B07D5YLT4B’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’d925c75b-9013-11e8-8895-45d68e2c14b5′]

चंद्रकांत पाटील ने संजय राऊत के बयान का खंडन करते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री बदलने का कोई कारण नहीं है। पिछले चार सालों से मुख्यमंत्री ने किसी से कोई भेदभाव नहीं किया।  साथ ही उन्होंने कहा कि, मराठा समाज को आरक्षण मिलने के लिए मैंने जितना प्रयास किया उससे ज्यादा प्रयास मुख्यमंत्री कर रहे है।
इस मामले में वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि, मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा भाजपा में शुरू नहीं  है। यहाँ सामूहिक निर्णय लिए जाते है। मुनगंटीवार ने  आगे कहा कि, पार्टी का अंतिम लक्ष सिंहासन नही है, सब समाज को साथ लेकर आगे बढ़ना ही हमारी पार्टी की सोच है।
क्या था संजय राऊत का बयान
अभी राज्य में परिस्थिती गंभीर है।  सरकार इस स्थिति का सामना करने में पूरी तरह असफल रही है। जिसके कारण राज्य में नेतृत्व बदलने की जरुरत है, ऐसी सलाह संजय राऊत ने मोदी और अमित शाह को दी। इतना ही नहीं उन्होंने शरद पवार द्वारा किया गया बयान का समर्थन भी किया।  राज्य में हो रहे हिंसक आंदोलन पर शिवसेना द्वारा मुख्यमंत्री को घेरने की कोशिश दिख रही है।