अंबरनाथ में कंपनी के खाने से 50 कर्मचारियों को हुआ फूड पाइजनिंग

अंबरनाथ | समाचार ऑनलाइन

अंबरनाथ में एक कंपनी का खाना खाने से 50 से अधिक कर्मचारियों को फूड पाइजनिंग होने की घटना हुई। अंबरनाथ एमआईडीसी के वर्टिव कंपनी में यह घटना घटी। इस घटना से कंपनी में हडकंप मच गया। एक साथ इतनी बड़ी तादाद में कर्मचारियों के बीमार होने से कंपनी में अफरातफरी मच गई। इन सभी कर्मचारियों को इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल में भरती किया गया है।

जुन्नर में शिक्षक के ट्रांसफर के चलते 320 बच्चों ने स्कूल जाने से किया इंकार

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी अनुसार अंबरनाथ के आनंदनगर एमआईडीसी में वर्टिव नामक कंपनी है, इस कंपनी में 600 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। यहां काम करनेवाले कर्मचारियों को कंपनी के कैंटीन द्वारा खाना दिया जाता है। बुधवार की दोपहर कैंटीन में खाना खाने के बाद कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ने लगी थी, 40 से 50 कर्मचारियो को उल्टी, दस्त और पेट दर्द होने लगा था। कर्मचारियों की बिगड़ती हालत को देखते हुए तुरंत पास के हॉस्पिटल में भरती किया गया था।

[amazon_link asins=’B07D9G1GHB,B075FY4RWK,B01N0WVC16′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’9150c3e9-b25a-11e8-ad94-8b4174d64778′]

जिसमें से कुछ कर्मचारियों को इलाज करने के बाद छोड़ दिया गया था। 8 कर्मचारियों को संजीवनी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। संजीवनी हॉस्पिटल के डॉक्टर द्वारा दी गई जानकारी अनुसार खाने की वजह से कर्मचारियों के फूड पाइजनिंग हुआ था। फिलहाल कर्मचारियों की हालत पहले से बेहतर है। पुलिस ने इस मामले में कहा कि इस केस में जांच करने के बाद दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। पर इस बारे में कंपनी द्वारा कोई भी बात नहीं करना चाहता है। ब्लकि मीडिया यह खबर प्रकाशित नहीं करें, इसके लिए दबाव बनाया जा रहा था।