व्यापारी को लूटने के उद्देश्य से फायरिंग करने के मामले चार गिरफ्तार

पुणे : समाचार ऑनलाइन – फेसबुक के जरिए व्यापारी से लड़की बनकर दोस्ती की और फेसबुक के जरिए ही उस पर नजर रख लूटने के उद्देश्य से फायरिंग करने के मामले में चार बदमाशों को वाकड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 1 दिसंबर की रात 11.30 बजे के करीब होटल कोल्हापुरी के सामने साई लॉज के पास मुंबई पुणे सर्विस रोड पर हरिओम मेहरसिंह सिंह (30) पर लूटने के उद्देश्य से फायरिंग की गई थी। व्यापारी जब अपनी जान बचाकर भाग रहा था तो उसके पैर पर फायरिंग की गई थी। पुलिस ने अपने गुप्त खबरी और तकनीकी विश्लेषण कर गिरफ्तार किया है। यह चारों आरोपी पुणे से बाहर भागने के फिराक में थे। इनके दो अन्य साथीदार अभी भी फरार है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
 हरिओम सिंह यह विद्यार्थियों को एडमिशन दिलाने का काम करता है। आरोपी इस व्यापारी पर काफी दिनों से नजर रखे हुए थे। व्यापारी से एक आरोपी ने लड़की बनकर फेसबुक पर दोस्ती की और फेसबुक के जरिए उस की गतिविधि पर नजर रखे हुए थे। व्यापारी को एक महीने पहले ही यह आरोपी लूटने वाले थे। लेकिन व्यापारी एक महीने के लिए राजस्थान गया हुआ था, जिसकी वजह से आरोपी उस दौरान लूट नहीं सके थे। आरोपियों को जैसे ही पता चला कि यह पुणे वापस आ गया है, तब व्यापारी को लूटने का प्लान बनाया। व्यापारी सिगरेट खरीदने के लिए अपनी कार से उतरा था, इसी दौरान 6 लोग कार में आए और व्यापारी के पेट में रिवॉल्वर लगाकर उसे धमकाकर लूटने की कोशिश की। व्यापारी अपनी जान बचाने के लिए तुरंत वहां से भागने लगा तब आरोपियों ने उसके पैर पर गोली मार दी थी। व्यापारी को लाइफ पाइंट हॉस्पिटल में इलाज के लिए तुरंत भरती कराया गया था।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। मामले की गंभीरता को ध्यान रखते हुए पुलिस ने तेजी के साथ जांच शुरु की और चार आरोपियों को धर दबोचा। व्यापारी यह एडमिशन दिलाने का काम करता था। इसलिए व्यापारी को लूटने का प्लान आरोपियों ने बनाया था। उनको लगा कि व्यापारी से उन्हें काफी पैसे मिलेंगे। एक महीने से शिकायतकर्ता पर आरोपियों ने नजर रखी हुई थी। नंदिनी मोहोल नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाऊंट तैयार कर साउथ इंडियन हीरोइन का फोटो अपलोड कर चैट कर रहे थे। चैटिंग के द्वारा ही व्यापारी की सारी जानकारी निकाल रखी थी। व्यापारी पुनावले में अपने दोस्त से मिलने आया था, इसी दौरान 6 आरोपी इसका पीछा करते हुए आए और फायरिंग की। चार आरोपियों में से एक आरोपी इंटेरियर डिजाइनर है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी के खिलाफ तीन अपराध दर्ज हैं और एक अन्य आरोपी पर एक अपराध दर्ज है।
यह कार्रवाई पिंपरी-चिंचवड के पुलिस आयुक्त के पद्मनाभन, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मकरंद रानडे, पुलिस उपायुक्त नम्रता पाटिल, सहायक पुलिस आयुक्त श्रीधर जाधव के मार्गदर्शन में वाकड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सतीश माने, पुलिस निरीक्षक (क्राइम) सुनील पिंजन, सहायक पुलिस निरीक्षक तानाजी भोगम, पुलिस उप निरीक्षक हरिश माने, पुलिस कर्मचारी महेश बारकुले, अभिजीत कुंभार, डीबी के बिभीषन कन्हेरकर, हनुमंत राजगे, नितीन ढोरजे, विक्रम जगदाले, प्रमोद भांडवलकर, प्रमोद कदम, विजय गंभीरे, विक्रम कुदल, नितीन गेंगजे, शाम बाबा, मधुकर चव्हाण व नूतन कोंढे ने की।