शार्टकट के चक्कर में एक शिवभक्त की गई जान, सात घायल

शार्टकट के चक्कर में एक शिवभक्त की गई जान, सात घायल

पुणे समाचार ऑनलाईन 

आज रायगढ़ किले पर शिवराज्याभिषेक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद नीचे उतरने के दौरान महादरवाजा के पास शिवभक्तों की काफी भीड़ थी। इसी भीड़ से बचने और जल्दी जाने की वजह से मुख्य सड़क छोड़कर पहाड़ के किनारे से नीचे उतरकर जानेवाले शिवभक्त के ऊपर बड़ा से पत्थर गिरने से मौत हो गई। इस घटना में पांच से सात लोग घायल भी हुए हैं।

अशोकदादा उमरे (19, नि. उस्मानाबाद) मृत शिवभक्त का नाम है। शिवभक्त को उपचार के लिए महाड में ले जाते समय मौत हो गई। आज 345 वां राज्याभिषेक समारोह रायगढ़ में आयोजित किया गया था। उसके बाद शिवभक्त एक साथ नीचे उतर रहे थे। महादरवाजा के पास भीड़ थी, पुलिस ने समय रहते परिस्थिती को काबू किया था। इसी समय कुछ शिवभक्त मुख्य रास्ता छोड़कर पहाड़ के किनारे से उतरकर जा रहे थे और अचानक पत्थर के गिरने से शिवभक्त गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना में अन्य पांच से सात लोग घायल हैं।

घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजयकुमार पाटिल, उपविभागीय पुलिस अधिकारी महाड व माणगांव साथ ही बंदोबस्त में बड़े पैमाने पर अधिकारी और कर्मचारी परिस्थिती को संभालने में जुटे हुए थे।