जिला परिषद इंजीनियर को लिफ्ट देना पड़ा महंगा : रेप का आरोप लगाकर लुटे 14000

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे के जिला परिषद के इंजीनियर को एक अज्ञात महिला को लिफ्ट देना महंगा पड़ गया। बीते बुधवार को  जब घर लौटते समय जिला परिषद इंजीनियर से एक अज्ञात महिला ने लिफ्ट मांगी थी | लिफ्ट देने के बाद महिला जिला परिषद इंजीनियर पर रेप का झूठा आरोप लगाने लगी और अपना मुंह बंद रखने के लिए महिला ने जिला परिषद इंजीनियर से 14,000 रुपए भी मांगे।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=”]

खुद को इस परिस्थिति से बाहर निकालने के लिए जिला परिषद इंजीनियर ने महिला को पैसे दे दिए। घर जाने के बाद उसने सारी बाते अपने परिवार वालों को बताई और शनिवार को बंड गार्डन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। बंड गार्डन पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर समाधान मनचले ने कहा, ‘हमने भारतीय दंड संहिता की धारा 384 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

शिक्षक की हैवानियत पहली कक्षा के छात्र की बुरी तरह पिटाई

[amazon_link asins=’B0756RCTK2′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’80151ca4-d048-11e8-bd3e-232e198988a4′]

समाधान मनचले ने बताया कि,  जिला परिषद इंजीनियर बुधवार को देर रात काम कर अलंकार थिएटर की ओर जा रहे थे क्योंकि उनको  घर के लिए मछली लेना था। जब वह साधु वासवानी चौक के पास पहुंचे तब उनसे करीब 28 वर्षीय एक महिला ने लिफ्ट मांगी। महिला ने इंजीनियर से अनुरोध किया कि उसे लिफ्ट दे दे क्योंकि उसे देरी हो रही है।

[amazon_link asins=’B0756ZBZ5P’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’89f1d4b2-d048-11e8-b78c-ed1169a4a113′]

यह सुन कर इंजीनियर ने उसे लिफ्ट दे दी। कुछ दूर जाने के बाद महिला ने बाइक रोकने को कहा। महिला बाइक से उतरी और इंजीनियर कुछ समझ पता इससे पहले महिला ने बाइक की चाभी ले ली। इसके बाद महिला इंजीनियर पर आरोप लगाने लगी की इंजीनियर उसे एक लॉज में ले गया था और पैसे नहीं दिए। जिसके बाद महिला उसे धमकी देने लगी की अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वह जोर जोर चिलायेगी इस डर से इंजीनियर ने 14,000 रुपए दे दिए। इंजीनियर ने बताया कि महिला ने ब्लू जीन्स और पिंक टीशर्ट पहनी थी।

[amazon_link asins=’B0756RCTK1′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’97012ef6-d048-11e8-9171-cdfcc8e67553′]

बंड गार्डन पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सुनील जावरा ने कहा कि,  एरिया के सीसीटीवी से कोई सुराग नहीं मिल पाया है। रात में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। मामले की जांच अभी जारी है।