63 वर्षीय शख्स की पत्थर से कुचलकर हत्या

पुणे समाचार :

पुणे के बावधन में एक 63 वर्षीय शख्स की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। इस वारदात का खुलासा मंगलवार सुबह 7 बजे के आसपास हुआ। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। मृतक का नाम जीवनलाल मिस्टीकल है। बताया जा रहा है कि जीवनलाल सिक्योरिटी गार्ड था।

पुलिस के अनुसार, हिंजवड़ी में सोमवार की रात अज्ञात हमलावरों ने गार्ड जीवनलाल की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। हालांकि अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। हत्यारों ने जीवनलाल का चेहरा बुरी तरह बिगाड़ दिया है। पुलिस फ़िलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं जीवनलाल की किसी से दुश्मनी तो नहीं थी।