पुराने विवाद को लेकर निगड़ी परिसर में गुंडागर्दी – मामला दर्ज

निगड़ी :पुणे समाचार

पुराने विवाद के चलते एक 25 वर्षीय युवक को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित भारत थोरात और आरोपियों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर 15 अप्रैल की रात फिरोज डंके, हैदर शेख, संदीप खैरनार शमीम शेख और उनके कुछ साथियों ने ओटास्किम इलाके में भरत थोरात और उसके दोस्तों से गालीगलौच की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद  भरत थोरात ने निगड़ी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। घटना के एक महीने बाद भी पुलिस अब तक आरोपियों को ढूंढ नही पाई है।