मनुष्य बल की कमी खलेगी; मगर कम में शहर को बेहतर बनायेंगे हम

पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय के पहले कमिश्नर आरके पद्मनाभन की दो टूक
पिंपरी। पुणे समाचार ऑनलाइन
पिंपरी चिंचवड़ के नए पुलिस आयुक्तालय के पहले पुलिस कमिश्नर आरके पद्मनाभन शुक्रवार की शाम पहली बार शहर में पधारे। यहाँ उन्होंने नियोजित आयुक्तालय इमारत का मुआयना किया। इसके बाद चिंचवड़ स्थित पुलिस उपायुक्त कार्यालय में संवाददाताओं से की गई बातचीत में स्पष्ट किया कि, नए पुलिस आयुक्तालय का कामकाज सरकार द्वारा अधिसूचना जारी होते ही शुरू किया जाएगा। यह अधिसूचना जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। अपनी दो टूक में उन्होंने यह संकेत भी दिये कि, यहां मनुष्य बल की कमी खलेगी, मगर हम कम मनुष्य बल में ही शहर को बेहतर बनाने पर जोर देंगे।
[amazon_link asins=’B078BNQ313′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’fe44ac69-973e-11e8-b733-9d7c9bdda3c5′]
यहां पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे ने उनका स्वागत किया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मकरंद रानडे, उपायुक्त नम्रता पाटील, सहायक आयुक्त श्रीधर जाधव आदि उपस्थित थे। संवाददाताओं से की गई बातचीत में उन्होंने आगे कहा, पुलिस के प्रति जनता में एक विश्वास होना जरूरी है। मगर पुलिस बल के जनसपंर्क के प्रयास ज्यादातर मंच से ही होते हैं। जबकि जरूरत लोगों के बीच जाकर उनसे संपर्क बढ़ाने और विश्वास दृढ़ करने की है। यह बताकर नए पुलिस कमिश्नर पद्मनाभन ने स्पष्ट किया कि, उनका जोर जनता के बीच पहुंच कर जनसम्पर्क बढ़ाने पर होगा। उनका मानना है कि जनता के बीच जाकर जनसम्पर्क बनाने पर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होने की संभावना 80 से 85 फीसदी कम हो जाती है।
जनसम्पर्क बनाने और बढ़ाने के साथ ही प्रिवेंशन और डिटेक्शन पर जोर देकर बढ़ते अपराध पर लगाम कसने का विश्वास भी उन्होंने जताया। एक सवाल के जवाब में नए पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट संकेत दिए कि नए पुलिस आयुक्तालय में मनुष्यबल की कमी बनी रहेगी। हांलाकि इस कमी के बावजूद हम बेहतर साबित करने की पूरी ईमानदार कोशिश करेंगे। पुलिस आयुक्तालय का परोक्ष कामकाज शुरू होने से पहले सरकार की ओर से मनुष्य बल की उपलब्धता, वर्गीकरण, पुलिस थानों के समावेश आदि के बारे में तारीख के साथ अधिसूचना जारी होगी। आने वाली 10 से 15 तारीख के बीच कामकाज शुरू हो सकेगा। जहां पुलिस आयुक्तालय की इमारत प्रस्तावित है वहां का काम पूरा होने में कुछ समय और बीतेगा। तब तक चिंचवड़ के ऑटो क्लस्टर से कामकाज की शुरुआत की जाएगी।