बेटे के सामने पति ने पत्नी का गला काटा, फिर दे दी जान

पुणे: समाचार ऑनलाइन – महाबलेश्वर में घूमने आये पति-पत्नी के बीच हुई लड़ाई दोनों की मौत पर जाकर ख़त्म हुई। गुस्से में पागल पति ने पहले पत्नी का गला काटा फिर खुद भी अपनी जान दे दी। मृत दंपत्ति की पहचान अनिल शिंदे और सीमा शिंदे के रूप में हुई है। दोनों पुणे के विश्रांतवाड़ी  में रहते थे। अनिल और सीमा अपने बेटे आदित्य के साथ तीनों दो दिनों के लिएमहाबलेश्वर गए थे। बुधवार रात को घूमने के बाद होटल लौटते ही दोनों का किसी बात पर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अनिल आदित्य की मौजूदगी में सीमा का गला रेत दिया, इसके उसने अपना गला भी काट लिया।

अपने माता-पिता को इस हालत में देखकर आदित्य सन्न रह गया। वो किसी तरह कमरे से बाहर निकला और होटल स्टाफ को घटना की जानकारी दी। हालांकि, जब तक कोई कुछ कर पता ज्यादा खून बहने के चलते दोनों की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाशों को पोस्टमोर्टम के लिए भेजा। पति-पत्नी के इस झगड़े में उनका बेटा अनाथ हो गया है।