इस उम्र में महिलाएं अगर मां बनती है तो उनके बच्चे होंगे होशियार और समझदार

मुंबई : समाचार ऑनलाईन – हर महिला को मां बनने की चाह होती है।उन्हें जीवन में सफल मां बनने की भी कामना होती है।लेकिन मां बनने का एक सही उम्र होता है।शादी होने के बाद कई लोग फैमिली प्लानिंग करते हैं।लेकिन उम्र का ख्याल करता कोई नजर नहीं आता है।लेकिन डेनमार्क में किए गए एक रिसर्च में महिलाओं के मां बनने की उम्र बताई गई है।रिसर्च के अनुसार सही उम्र में मां बनने पर उनके बच्चे काफी होशियार होते हैं।

रिसर्च के अनुसार मां बनने की सही उम्र 30 वर्ष है।इस उम्र में मां बनने से यूट्रस के कैंसर का खतरा कम रहता है।यह उम्र महिलाओं के लिए बच्चे को जन्म देने के लिए सही रहता है।वह पूरी तरह से सेटल हो चुकी होती है।इसलिए बच्चे को जन्म देने के लिए 30 वर्ष को सही उम्र बताया गया है।

रिसर्च के अनुसार बच्चे को जन्म देते वक्त मां फिट रहती है तो बच्चे भी फिट और होशियार जन्म लेते हैं।बच्चे को जन्म देते वक्त मां की मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा होना बेहद जरूरी है।अगर मां की मानसिक और शारीरिक स्थिति ठीक नहीं है तो इसका असर बच्चे पर पड़ सकता है।

डेनमार्क के आरहूस यूनिवर्सिटी में यह रिसर्च किया गया है।इसके तहत 4, 741 महिलाओं को रिसर्च में शामिल किया गया।डेनमार्क में बच्चे को जन्म देने वाली मां की औसत उम्र 30.5 है।वहीं इंग्लैड और वेल्स में मां बनने की उम्र 30 वर्ष है।इस उम्र तक महिलाओं को जन्म देने के लिए परिपक्व हो चुकी होती है।शिक्षा और आर्थिक तौर पर वह पूरी तरह स्वतंत्र रहती है।