इस लिहाज से मोदी देश के नेताओं में सबसे आगे!

नई दिल्ली। समाचार ऑनलाइन
एक साल से भी कम समय की दूरी पर रहे2019 के लोकसभा चुनाव से पहले जनता का मन टटोला जा रहा है। जाने माने चुनाव रणनीतिकार और 2014 में मोदी की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले प्रशांत किशोर की संस्था इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी ने एक ऑनलाइन सर्वे किया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी देश के बाकी नेताओं से बहुत आगे हैं। इस सर्वे में लोगों से पूछा गया था कि वो कौन नेता है जो देश का एजेंडा आगे ले जा सकता है? इसके नतीजे एक तरफा आए हैं। आंकड़ों की बात करें तो मोदी 48 प्रतिशत लोगों की पसंद बने हैं, दूसरे नंबर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हैं जो 11 प्रतिशत लोगों की पसंद है।

लोकपाल और किसानों के लिए अण्णा हजारे फिर करेंगे अनशन

[amazon_link asins=’B00MIFJMZE,B00MIFIKO8′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’d2c145e1-b01a-11e8-a5b4-e33a2206158d’]

इस सर्वे के अनुसार राहुल से मोदी 400% से भी ज्यादा की बढ़त लिए हुए हैं। मोदी का मुकाबला करने निकले बाकी नेता सिंगल डिजीट में ही नहीं बल्कि 3-4-5 प्रतिशत में हैं। महागठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे नेता इस लिस्ट में काफी पीछे नजर आ रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी 48%, राहुल गांधी 11%, केजरीवाल 9.3%, अखिलेश यादव 7%, ममता बनर्जी 4.2% और मायावती 3.1% लोगों की पसंद बनीं। इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी के सर्वे में 57 लाख लोगों से बात की गई, यह सर्वे 55 दिनों तक चला। देश के करीब 712 जिलों में जनता से 923 नेताओं को लेकर बात की गई। हांलाकि सर्वे के नतीजे राजनीतिक हैं लेकिन इसके बाद भाजपा को कांग्रेस पर हमला बोलने का एक और मौका मिल गया है।

[amazon_link asins=’B00MXC0J0Y,B07FPQXP7X’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’de25afd1-b01a-11e8-8e98-9fffa19d1cfa’]

भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा, अगर जनता को राहुल गांधी पसंद नहीं है तो जनता से आप जबरदस्ती तो नहीं कहेंगे ना कि ये नेता और उनसे भी यही बुलवाना चाहते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा, भाजपा को यह बताना पड़ेगा आखिर पीएम मोदी की लोकप्रियता कैसे बढ़ रही है? क्या सबका साथ सबका विकास की बात कहने वाली भाजपा दस ऐसे मुद्दे गिना सकती है जिस पर कहा जा सके कि इनसे देश को फायदा हुआ।