पुणे : महज दो घंटे के लिए बंद था घर, चंद पल में की लाखों की चोरी 

पुणे | समाचार ऑनलाइन

पुणे के धनकवडी इलाके में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी करने की घटना घटी। महज दो घंटे के लिए परिवारजन हॉस्पिटल मेडिकल चेकअप के लिए डॉक्टर के पास गए थे। चोरों ने इस बात का फायदे उठाते हुए महज दो घंटे के लिए बंद घर को भी नहीं बख्शा और चंद पलों में घर से कीमती गहने, कैश व सामान चोरी कर फरार हो गए। यह मामला सहकारनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।

2007 हैदराबाद बम ब्लास्ट : पुणे का अकबर इस्माइल चौधरी दोषी

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार धनकवडी में थोपडे बिल्डिंग, दुर्गामाता मंदिर के पास यह घटना 3 सितंबर की दोपहर को 1 से 3 बजे के दरम्यान घटी। इस मामले में दिवाकर लक्ष्मण देशपांडे (48) ने शिकायत दर्ज करायी है। घर में पती-पत्नी रहते हैं, दोनों को काफी सालों से बच्चा नहीं हो रहा है। इसलिए दोनों पति पत्नी इलाज के लिए डॉक्टर के पास गए थे।
[amazon_link asins=’B073892GX8,B078RKPPGP,B074NW2Q3L’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’b723f270-b018-11e8-ae08-73763b492ecf’]
डॉक्टर के पास महज दंपति को चेकअप में दो घंटे लगे, पर इन दो घंटे के अंदर चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 15 तोले सोने के गहने और 25 हजार रुपए कैश चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने घर से कुल 3 लाख 96 हजार 250 रुपए का माल चोरी किया। जिस घर में चोरी हुई, वहां काफी घनी बस्ती है। आसपास काफी घर हैं और बड़ी बस्ती है। यह ताजुब्ब की बात है कि आसपास काफी घर और बस्ती होने के बावजूद दो घंटे में चोर आसानी से चोरी कर फरार हो गया।