सांसद गिरीश बापट की पहल से बाढ़ पीड़ितों के लिए जमा हो रहा सामान

पुणे : समाचार ऑनलाईन – बाढ़ की विभीषिका के कारण कोल्हापुर, सांगली और सातारा के लोगों को भारी कठिन स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां की जनता से लोगों की मदद करने की अपील सांसद गिरीश बापट ने की थी। इसके अनुसार शनिवार से मदद कार्य शुरू हो गया। शनिवार को पहले चरण में 30 से 35 टेम्पो सामान भरकर विभागीय आयुक्त दीपक म्हैसेकर के पास जमा कराये गए हैं।

 जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है
पिछले पांच से छह दिनों से भारी बाढ़ के कारण कोल्हापुर, सांगली और सातारा में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बाढ़ के कारण महाराष्ट्र पर भारी संकट है। बाढ़ में फंसे लोगों को हर तरह से परेशानी हो रही है। उनका घर बह गया है। फिलहाल उनके पास पीने का पानी तक नहीं है। पेट भरने के लिए उनके पास खाने के नाम पर कुछ नहीं है। सरकार ने बाढ़ प्रभावितों की मदद करने की अपील की है। देशभर से मदद की रकम मुख्यमंत्री सहायता निधि में जमा हो रही है।

मदद की अपील सांसद गिरीश बापट ने की है
बाढ़ प्रभावितों को बड़े पैमाने पर मदद की अपील सांसद गिरीश बापट ने की है। सांसद गिरीश बापट और लेफ्टिनेंट जनरल डॉ। डी।बी। शेटकर के मार्गदर्शन में चलने वाले कैटलिस्ट फाउंडेशन और नगरसेवकों के जरिये मदद संकलित की जा रही है। शुक्रवार को विभागीय आयुक्त के साथ हुई चर्चा के अनुसार लोगों को पीने का पानी व बिस्किट, चूड़ा, लड्डू जैसे सूखे सामान और दवाइयों की ज्यादा आवश्यकता है। इसके अनुसार आज मदद दी गई। इस क्षेत्र में बारिश में कमी आने से कुछ हद तक बाढ़ का पानी उतरा है। इसके बावजूद लोगों का भारी नुकसान हुआ है। लोगों को कपड़े, ब्लैंकेट, सतरंजी, बर्तन की आवश्यकता है। इन सामानों को जमा करने की अपील सांसद ने की है।
इस मौके पर महापौर मुक्ता तिलक, सभागृह नेता श्रीनाथ भिमाले, कैटलिस्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील माने, नगरसेवक राजेश येनपुरे, उमेश गायकवाड़, सुशील मेंगड़े, दीपक पोटे, ज्योति कलमकर, स्वप्नाली सायकर, आरती कोंढरे, अजय खेडेकर, सम्राट थोरात, मनीषा लड़कत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।