केईएम अस्पताल से इंटर्न डॉक्टर चार दिनों से लापता 

मुंबई | समाचार ऑनलाइन

मुंबई के केईएम अस्पताल से 24 वर्षीय इंटर्न डॉक्टर पिछले चार दिनों से लापता है। उसके भाई ने भोईवाडा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, लापता डॉक्टर का नाम अजिंक्य मौर्य (24) है। बताया जा रहा है कि अजिंक्य पिछले कुछ दिनों से तनाव में चल रहा था। इसके चलते वो मेडिटेशन क्लास में भी जा रहा था। सोमवार शाम को अपने दोस्त से यह बोलकर वो अस्पताल से चला गया कि मुझे कहीं जाना है। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। अजिंक्य अपना मोबाइल भी होस्टल में छोड़ गया है। इस वजह से पुलिस को उसकी तलाश में परेशानी हो रही है। सोशल मीडिया पर भी उसे खोजने की मुहिम चलाई जा रही है।

[amazon_link asins=’B019XSHB7O’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’b77ed0a2-96f7-11e8-84cb-ab04ff3668d0′]