पत्रकार संदेश पुजारी को पितृशोक

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन

सातारा रिमांड होम के रिटायर्ड अधीक्षक धोंडीराम श्रीकांत पुजारी (63) का सोमवार तड़के देहांत हो गया। उनके पीछे पत्नी, दो विवाहित पुत्रियां, एक पुत्र, दामाद, बहु, नाती- पोतों से भरा परिवार रह गया है। पिंपरी चिंचवड़ श्रमिक पत्रकार संघ के पदाधिकारी संदेश पुजारी के वे पिता थे। सातारा शहर की माहुली श्मशान भूमि में उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया गया।